फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makeup Products: हर दुल्हन की मेकअप किट में जरूर होने चाहिए ये ब्यूटी प्रोडक्ट, लंबे समय तक आएंगे काम

Thu, 21 Sep 2023 05:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है तो अपनी मेकअप किट में इन प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 7
katrina - फोटो : katrinakaif Verified/insta
Makeup Products: हर लड़की के लिए उनकी शादी का दिन काफी अहम होता है। शादी की तारीख पक्की होने के बाद से ही तैयारियां शुरू हो जाती हैं।  नए घर में जाने से पहले हर लड़की अपने बैग्स तैयार करती है। इसमें उनके कपड़ों से लेकर मेकअप प्रोडक्ट्स तक शामिल होते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे मेकअप प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जो हर किसी होने वाली दुल्हन के बैग में होना बेहद जरूरी है। दरअसल, हर लड़की के लिए उसका मेकअप काफी जरूरी होता है।

खासकर जब किसी लड़की की शादी होती है तो उसकी जिंदगी में काफी बदलाव होते हैं और मेकअप करने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ जाता है। चाहे बात हो लिपस्टिक की या फिर फाउंडेशन की, हर होने वाली दुल्हन को अपनी शादी से पहले इस तरह के प्रोडक्ट को खरीद कर अपने पास रख लेना चाहिए। अगर आपकी भी जल्द ही शादी होने वाली है तो अपनी मेकअप किट में इन प्रोडक्ट्स को जरूर शामिल करें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Makeup Tips - फोटो : pixabay
प्राइमर

हर होने वाली दुल्हन को अपने मेकअप किट में प्राइमर शामिल कर लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के वक्त कई बार मेकअप होता है। ऐसे में प्राइमर आपकी त्वचा को सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
लंबे समय तक चलने वाला फाउंडेशन

अपनी स्किन के हिसाब से फाउंडेशन खरीद लें। फाउंडेशन खरीदते वक्त ये ध्यान रखें कि ये अच्छे क्वालिटी का हो। अगर इसकी क्वालिटी खराब होगी तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखाई दे सकता है। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कंसीलर

शादी की भागदौड़ में चेहरे पर परेशानियां सामने आने लगती हैं। इन परेशानियों को कंसीलर इस्तेमाल करके छिपाया जा सकता है। ऐसे में अपने बैग में कंसीलर जरूर शामिल करें।
विज्ञापन

5 of 7
makeup - फोटो : pixabay
ब्लश

हर दुल्हन शादी की भागदौड़ में काफी थक जाती है। इसी के चलते अपने चेहरे की लालिमा बरकरार रखने के लिए ब्लश जरूर शामिल करें। 
विज्ञापन

6 of 7
makeup - फोटो : pixabay
हाइलाइटर

चेहरे की चमक बरकरार रखने में हाइलाइटर काफी मदद करता है। इससे लुक में चार चांद लग जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आई मेकअप - फोटो : Instagram
काजल और मस्कारा

कई लड़कियों की आंखों में थकान दिखने लगती है। ऐसे में काजल और मस्कारा इस्तेमाल करके आप अपनी आंखें खूबसूरत बना सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें