फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: चाहिए मजबूत और घने बाल तो शैंपू करने से पहले जरूर करें ये काम

Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपको मजबूत और घने बाल चाहिए तो शैंपू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 8
hair wash - फोटो : istock
Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो नहीं चाहता होगा कि उसके बाल लंबे और घने हों लेकिन कई बार देखा जाता है कि बढ़ते प्रदूषण और खराब खानपान की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के शैंपू और सीरम का इस्तेमाल करते हैं। ये बालों में चमक तो ला देते हैं, लेकिन इसका असर कुछ दिन रहता है। अगर आप हमेशा बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल के मजबूत बाल पाना चाहते हैं तो ये लेख आपके लिए है।

दरअसल, लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं है कि बाल धोने के समय की गई लापरवाही की वजह से बाल काफी ज्यादा झड़ते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनका ध्यान आपको शैंपू करने से पहले और बाद में करना है। इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
comb
पहले करें कंघी

अगर आप शैंपू करने का सोच रही हैं तो सबसे पहले बालों को सुलझा लें। अगर आपके बाल सुलझे रहेंगे तो शैंपू के बाद ये ज्यादा उलझेंगे नहीं। 
विज्ञापन

3 of 8
hair - फोटो : istock
बालों में लगाएं तेल

शैंपू से पहले अपने बालों में तेल जरूर लगाएं। इससे बालों की नमी भी बरकरार रहती है और बालों की मजबूती बनी रहती है। 

4 of 8
hair wash - फोटो : getty images
हेयर टाइप के हिसाब से लें शैंपू

शैंपू खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि ये आपके हेयर टाइप के हिसाब से हो। अगर ऐसा नहीं होगा तो परेशानी कम होने की बजाय बढ़ सकती है 
विज्ञापन

5 of 8
बाल - फोटो : istock
मात्रा का रखें ध्यान

बाल सही से धोने का ये मतलब कतई नहीं होता है कि आप ज्यादा सारा शैंपू लेकर उसे बालों में लगा लें। इस बात का ध्यान रखें कि, बालों पर जरूरत से ज्यादा शैम्पू का उपयोग करना नुकसानदायक हो सकता है। 
विज्ञापन

6 of 8
hair wash - फोटो : istock
जरूर लगाएं कंडीशनर

बालों में अगर आप कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे बालों की नमी बरकरार रहती है। बालों में कंडीशनर लगाते वक्त ध्यान रखें कि इसे स्कैल्प पर ना लगाएं। 
विज्ञापन

7 of 8
hair wash - फोटो : istock
करें ठंडे पानी का इस्तेमाल

बाल धोते वक्त हमेशा ठंडे पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी से बाल कमजोर हो जाते हैं। अगर काफी सर्दी है तो आप हल्का गुनगुना पानी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
विज्ञापन

8 of 8
hair - फोटो : istock
ऐसे सुखाएं बाल

बाल धोते के बाद बालों को कभी भी तेजी से रगड़कर न सुखाएं, इससे बालों के टूटने का डर रहता है। हमेशा हल्के हाथ से बालों को सुखाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें