फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल होठ ही नहीं आंखों की भी खूबसूरती बढ़ाती है रेड लिपस्टिक, इन 6 तरीकों से करें पूरा मेकअप

Sat, 29 Feb 2020 09:52 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
lipstick
अभी तक आपने लाल लिपस्टिक का उपयोग केवल होंठों पर ही सुना होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि मेकअप में इसका इस्तेमाल कई तरह से किया जा सकता है? होंठों पर लाल लिपस्टिक जितनी खिलती है, उतनी किसी अन्य कलर की लिपस्टिक नहीं फबती। लेकिन यह सिर्फ आपके लिप्स को ही खास रंगत नहीं देती, बल्कि पूरे मेकअप को भी खास बना देती है। इसका आप ब्लश से लेकर आईशैडो तक इस्तेमाल कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 7
lipstick
आईशैडो :
लिपस्टिक को उंगली या आईशैडो ब्रश की मदद से आईलिड पर लगाएं। लुक को अधिक आकर्षित करने के लिए आप ट्रांसलूसेंट पाउडर के साथ कुछ हाईलाइटर या ग्लिटर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Lipstick Under My Burkha
ब्लश :
रेड लिपस्टिक आपके गालों को प्राकृतिक दिखने वाला रंग देने और गाल के दाग-धब्बों को छिपाने में मदद कर सकती है। इसके लिए आप उंगलियों के साथ गालों पर हल्की रेड लिपस्टिक लगाएं और मेकअप ब्रश की मदद से फिक्सिंग पाउडर से सेट करें।

4 of 7
Lipstick - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
रेड आइज:
साफ आईलाइनर ब्रश को रेड लिपस्टिक (लिक्विड) बॉटल में डालें, फिर लैश लाइन के पास रखते हुए उसे आंखों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। अब किसी भी सामान्य आईलाइनर की तरह आप उसे जो भी शेप देना चाहें, दे सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
lipstick - फोटो : lipstick
कॉन्टूर:
आप यदि चेहरे पर कॉन्टूर का प्रयोग करती हैं तो रेड लिपस्टिक के डार्क शेड को चेहरे पर ट्राई करके देखिए। इससे आपके चेहरे को खास शेप मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 7
ऑरेंज लिपस्टिक
डाक सर्कल छुपाएं:
रेड लिपस्टिक से आप डार्क सर्कल को छिपाकर खुद को फ्लॉलेस लुक दे सकती हैं। इसके लिए हल्की रेड लिपस्टिक लें और अंडर आई एरिया में लगाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर कंसीलर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lipstick
लिप बाम:
आप लिपस्टिक से टिंटेड लिप बाम बना सकती हैं। यह लिप बाम उनके लिए अच्छा ऑप्शन है, जिन्हें हर रोज लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं है। इसके लिए ऐसी लिपस्टिक लें, जिसका ज्यादा इस्तेमाल नहीं करती हैं। इसे हल्का खुरच लें और इसमें शिया बटर मिलाकर माइक्रोवेव में गरम कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें