Shopping Tips: मेकअप करने से न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि इससे चेहरे की सुंदरता भी बढ़ जाती है। पर, अगर यही मेकअप गलत तरीके से किया जाए या फिर चेहरे पर गलत मेकअप का इस्तेमाल किया जाए तो चेहरा खराब हो सकता है। इसी के चलते जब भी मेकअप खरीदें तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें।
ये मेकअप गाइड खासतौर पर उन लड़कियों और महिलाओं के लिए है, जो पहली बार मेकअप खरीदने जा रही हैं। यदि आप पहली बार मेकअप खरीदते समय कुछ गलतियां कर देंगी तो आपके पैसे भी बर्बाद होंगे और लुक भी बिगड़ जाएगा।