फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के महंगे सीरम को कहें बाय और घर पर बनाएं आसानी से विटामिन 'सी' सीरम

Tue, 08 Sep 2020 09:08 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
face serum - फोटो : twitter
दमकती त्वचा को पाने के लिए महिलाएं हजारों रुपये के महंगे सीरम का इस्तेमाल करती हैं। केमिकल युक्त इन सीरम को लगाने से चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइन्स, रिंकल्स और झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल, उम्र के तीसरे पड़ाव के साथ ही त्वचा की चमक खोने लगती है। इसका कारण है त्वचा के नेचुरल ऑ़यल का खत्म हो जाना। सीरम त्वचा की गहराईयों में समाकर उसे पोषण देता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में नेचुरल चमक बनी रहे तो इन महंगे सीरम को घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। विटामिन सी से भरपूर सीरम बनाने की ये विधि बेहद आसान है। वहीं अगर आप इसे बाजार से खरीदने जाएंगे तो ये हजार रूपये से कम में नहीं मिलेगी। तो चलिए जानें सीरम बनाने की विधि।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora - फोटो : instagram
क्यों जरूरी है विटामिन सी 
विटामिन सी कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे आपकी त्वचा में नए सेल्स बनते रहते हैं। इससे आपकी त्वचा ग्लोइंग और सेहतमंद नजर आती है। विटामिन सी सीरम को ऐंटी एजिंग सीरम इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह बारीक रेखाओं और झुर्रियों से लड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स त्वचा पर बढ़ती उम्र की निशानियों को कम करने में मदद करते हैं। यह सूरज से भी हमारी त्वचा की रक्षा करता है। असमान रंगत से छुटकारा दिलाकर बेदाग त्वचा देता है।
विज्ञापन

3 of 5
serum
विटामिन सी के फायदे जानकर आपका मन इसे खरीदने का कर रहा होगा, लेकिन आपको बता दें कि विटामिन सी सीरम सबसे महंगे सीरम में से एक हैं। लेकिन यदि आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें अपना घरेलू ब्यूटी प्रोडक्ट बनाना पसंद है तो अच्छी बात है। डीआईवाई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सबसे बड़ा फायदा है कि आपको पता होता है कि आपकी त्वचा पर किन चीजों का इस्तेमाल हो रहा है। 

4 of 5
Aloe Vera
विटामिन सी सीरम की सामग्री
  • 1 टेबलस्पून विटामिन सी कैप्सूल्स/पाउडर
  • 1 टेबलस्पून ग्लिसरीन
  • 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल (वैकल्पिक) 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beauty - फोटो : social media
तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे एक कंटेनर में ठंडी व सूखी जगह पर रखें। गहरे रंग के कंटेनर में इसलिए ताकि यह ऑक्सिडाइज न हो जाए और आप इसका इस्तेमाल कुछ दिनों तक कर सकें। यह सीरम कम से कम 10 दिनों तक चलते हैं। कम खर्च में खूबसूरत, जवां त्वचा पाने का इससे आसान और सस्ता तरीका नहीं है। 
नोट: हो सकता है आपकी ऊपरी सतह पर दमक दिखाई दे, लेकिन आप अंदर से ग्लो नहीं कर पाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है की दोनों चमक पाने के लिए विटामिन सी के प्राकृतिक स्त्रोत भी लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें