दिन में तो हम सभी त्वचा की देखभाल करते हैं। इसके लिए मॉइश्चराइजर से लेकर सनस्क्रीन तक का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन रात को सोने से पहले भी त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि रात का वक्त ही होता है जब स्किन अपने टिश्यूस को रिपेयर करती है। इस वक्त की गई देखभाल से सुबह खिली-खिली त्वचा नजर आती है। लेकिन कुछ गलतियां त्वचा की रौनक छीनने के लिए काफी होती है। तो चलिए जानें त्वचा से जुड़ी वो आम गलतियां जो लोग अक्सर दोहराते हैं।