फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार के महंगे मेकअप प्रोडक्ट के पीछे मत करिए खर्च, घर पर बनाइए नेचुरल तरीकों से प्राइमर

Sun, 16 Feb 2020 09:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Pixabay
सुंदर दिखने की चाह में आजकल महिलाएं मेकअप लगाना पसंद करती हैं। हालांकि ये मेकअप प्रोडक्ट बहुत ही महंगे मिलते हैं। जिसकी पहुंच हर किसी तक नहीं होती है। ऐसे में लड़कियां सस्ते और हानिकारक मेकअप उत्पाद का इस्तेमाल करने लगती है। जो चेहरे के लिए नुकसानदेह होता है। इसलिए मेकअप के महंगे उत्पाद की जगह हम बताएंगे घर पर आसानी से बन जाने वाला प्राइमर, जो मेकअप को टिकाने के साथ ही त्वचा को स्मूद दिखाने में मदद करेगा।



 
विज्ञापन

2 of 5
आमतौर पर अच्छे प्राइमर हजार रुपये से शुरू होते हैं। अगर आप केवल मेकअप के एक प्रोडक्ट के पीछे इतना पैसा नहीं खर्च करना चाहते तो इस तरह से मेकअप का बेस यानी की प्राइमर बना सकते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
घर पर प्राइमर बनाने के लिए एलोवेरा जूस और सनस्क्रीन लोशन की बराबर मात्रा को मिला लें। अब इसमें थोड़ा सा फाउंडेशन मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस प्राइमर का इस्तेमाल मेकअप लगाने से पहले करें। ये त्वचा की अनइवन टोन को बराबर एक जैसा खूबसूरत दिखाएगा।


 

4 of 5
आप चाहें तो एलोवेरा जेल में मॉइश्चराइजर की बराबर मात्रा मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आपका चेहरा तैलीय है तो इसमें दो से चार बूंद विच हेजल की मिला लें। अब इस क्रीम की पतली लेयर चेहरे पर लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये एक बार सूख जाए तो अब आप आसानी से मेकअप लगा सकते हैं। घर पर ये जेल प्राइमर का बहुत ही अच्छा काम करता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपके चेहरे पर एलोवेरा जेल सूट नहीं करता है तो ग्लिसरीन के साथ भी प्राइमर को बनाया जा सकता है। इसके लिए एक चम्मच ग्लिसरीन में तीन चम्मच पानी मिला लें। अब इसमें आधा चम्मच मॉइश्चराइजर मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर स्प्रे करें। जब ये अच्छे से सूख जाए तो मेकअप करें। 
घर पर प्राइमर बनाने के ये सारे सस्ते और सुरक्षित तरीकें हैं। फाउंडेशन लगाने के पहले इसको लगाने से ये चेहरे को अलग सा ग्लो देने में मदद करेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें