फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर बिना असर डाले घर पर बनाएं ये पांच 'बॉडी स्क्रब', पाएं कोमल और बेदाग त्वचा

Wed, 30 Oct 2019 01:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : pixa
चेहरे की त्वचा के साथ शरीर की त्वचा की देखभाल भी बेहद जरूरी होती है। अगर ध्यान न दिया जाए तो डेड स्किन पैदा हो जाती है, जिससे त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है। रोजाना त्वचा का ध्यान न रखने की वजह से बढ़ती उम्र के साथ बुढ़ापा तेजी से झलकने लगता है और फिर त्वचा को खूबसूरत बनाना मुश्किल हो जाता है। बॉडी एक्सफॉलिएशन हर किसी के त्वचा और बॉडी की देखभाल रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। इससे ना सिर्फ डेड स्किन खत्म होती है बल्कि टैनिंग भी हटती है और पोर्स की भी गहरी सफाई होती है। आज हम पांच बेहद असरदार बॉडी स्क्रब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप बेहद आसानी से घर पर ही बना सकती हैं। घर पर बनने की वजह से ना कोई साइड इफेक्ट होंगे और ना ही ये आपके बजट पर असर डालेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कॉफी और नारियल तेल स्क्रब
आधा कप कॉफी को आधा कप नारियल तेल और दो बड़े चम्मच गुलाबजल के साथ मिलाएं। इस स्क्रब के लिए दरदरी पिसी कॉफी ज्यादा असरदार होगी। अगर आपके पास दरदरी कॉफी नहीं है तो आप पिसी कॉफी से ही काम चला सकती हैं, बस इसमें गुलाबजल ना मिलाएं। कॉफी पाउडर इस्तेमाल कर रही हैं तो इसे सिर्फ नारियल तेल में मिलाकर नहाने से पहले इसे अपने शरीर पर अच्छे से रगड़ें।  ये आपको सेल्यूलाइट से छुटकारा पाने में मदद करता है, जो आमतौर पर आपके हिप्स, थाई और पेट पर दिखता है।
विज्ञापन

3 of 6
मूंग दाल और मुल्तानी मिट्टी स्क्रब
आधा कप मूंग की दाल को आधे कप दूध में रातभर के लिए भिगोकर रखें। अगले दिन इसे छानकर दरदरा पीस लें। इसमें दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी, दूध और बादाम का तेल मिला कर एक पेस्ट बना लें। अगर आपको ये पेस्ट गाढ़ा लगे तो इसमें गुलाबजल मिला कर अपने हिसाब से पतला कर लें। ये त्वचा को डीटॉक्सिफाई करने में मदद करता है। ये आपकी स्किन को ठंडक पहुंचाता है, कोमल बनाता है और गर्मी में होने वाले रैशेज से राहत दिलाता है।

4 of 6
ऑलिव ऑयल और नमक स्क्रब
आधा कप ऑलिव ऑयल में आधा कप नमक और एक नींबू का रस मिलाएं। इस स्क्रब को बनाने के लिए अगर आप समुद्री नमक का इस्तेमाल करें तो ये और ज्यादा असरदार होगा। ये खुरदुरी और रूखी त्वचा के लिए ये परफेक्ट है। ये हाथ, पैर, कोहनी और घुटनों जैसे हिस्सों पर होने वाले कालेपन को हटाने में भी काफी असदार है। नींबू और ऑलिव ऑयल का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स के लिए भी अच्छा है।
विज्ञापन

5 of 6
बेसन और दही स्क्रब
दो बड़े चम्मच बेसन में 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर और 2-3 बड़े चम्मच दही मिलाएं। ये बॉडी स्क्रब त्वचा को मुलायम रखने और टैनिंग हटाने में काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओट्स और तिल का तेल स्क्रब
आधा कप ओट्स को 3/4 कप दूध में रातभर के लिए भिगो कर रख दें। सुबह नहाने से पहले इसमें दो बड़े चम्मच तिल का तेल मिलाएं। अगर आपका स्क्रब बहुत ज्यादा खुरदुरा महसूस हो तो इसे एक बार ब्लेंडर में चला लें। ये स्क्रब सेंसिटिव त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। एक्सफॉलिएट करने के साथ ही ये स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है। ये सभी बॉडी स्क्रब्स आप बनाकर फ्रिज में 10-15 दिनों के लिए आराम से रख सकती हैं। कोई भी स्क्रब इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन को अच्छी तरह से गीला कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें