फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loofah Using Tips: लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत, इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Tue, 03 Dec 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी नहाते वक्त लूफा का इस्तेमाल करते हैं, तो ये लेख आपके लिए है। लूफा इस्तेमाल करते वक्त हर किसी को कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
Loofah Using Tips: अपनी त्वचा का ध्यान रखने के लिए हम सभी कितनी मेहनत करते हैं। इसके लिए पार्लर जाकर महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। बाजार में मिलने वाले महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिनकी वजह से हमारी त्वचा खिली-खिली रहती है। पर, कई बार ऐसा होता है कि रोजाना के कामों में हम कुछ ऐसी लापरवाही कर देते हैं, जिनकी वजह से हमारी त्वचा मुश्किल में पड़ जाती है।

हम बात कर रहे हैं लूफा की, जिसका इस्तेमाल नहाते वक्त किया जाता है। अगर आप भी लूफा का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको संभलने की जरूरत है। यहां हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको लूफा का इस्तेमाल करते वक्त करना है। इन बातों का ध्यान न रखने पर आपको त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लूफा इस्तेमाल करते वक्त हर किसी को इन बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
पूरा दिन रखें सूखा

अक्सर हम नहाने के बाद लूफा को वहीं बाथरूम में ऐसी जगह लटका देते हैं, जहां वो हमेशा पानी में भीगता रहता है। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। नहाने के बाद लूफा को अच्छी तरह से साफ करें और उसे सूखी जगह पर रखें। नमी में बैक्टीरिया और फंगस जल्दी पनप सकते हैं, जिसकी वजह से इंफेक्शन का खतरा रहा है। इसलिए इसे अच्छी तरह से सुखाना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

3 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
समय पर बदलना जरूरी

अगर आप लूफा इस्तेमाल करते हैं तो समय पर उसे बदलना बेहद जरूरी है। लूफा को हर 3-4 हफ्तों में बदलना चाहिए, क्योंकि इस पर बैक्टीरिया और मृत त्वचा जमा हो सकते हैं। ऐसा नहीं करने पर आपको त्वचा संबंधी इंफेक्शन का सामना करना पड़ सकता है। 

4 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
सही से करें सफाई

हफ्ते में कम से कम दो बार लूफा की सही से सफाई आवश्यक है। इसके लिए लूफा को गरम पानी या सिरके में कुछ देर भिगोकर रखें ताकि उस पर जमा बैक्टीरिया मर जाएं। ऐसा करने से आप इंफेक्शन के खतरे को कम कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
हल्के हाथ से करें इस्तेमाल

लूफा का इस्तेमाल ज्यादातर लोग त्वचा पर रगड़ के करते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। लूफा का इस्तेमाल हमेशा हल्के हाथ से करें। ताकि त्वचा पर रगड़ की वजह से किसी तरह का घाव न हो। 
विज्ञापन

6 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
संवेदनशील त्वचा के लिए सावधानी

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो हो सकता है कि लूफा आपके लिए उपयुक्त न हो। ऐसी स्थिति में हल्के स्क्रब या मुलायम कपड़े का इस्तेमाल करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लूफा का इस्तेमाल कहीं बिगाड़ न दे त्वचा की रंगत - फोटो : Adobe stock
रोजाना इस्तेमाल कितना सही ?

अगर आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रख के लूफा इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कोई खतरा नहीं है। तब आप हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन यदि आपके पास लूफा साफ करने का समय नहीं है, या आप उसे समय पर बदल नहीं पाते हैं, तो लूफा इस्तेमाल करने से बचें। ये संक्रमण का कारण बन सकता है। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें