Lip Care Tips: शहद, जो हर भारतीय घर में बड़ी ही आसानी से मिल जाता है, इसका इस्तेमाल तमाम तरह के पकवान को बनाने में किया जाता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व सेहत के लिए काफी लाभयादक होते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाला यही शहद आपकी त्वचा और होंठों की कई दिक्कतों को दूर कर सकता है।
जी हां, इसी शहद को अगर लगातार 15 दिन नियमित रूप से होंठों पर अप्लाई किया जाए तो उससे आपको काफी लाभ मिलेगा। यहां हम आपको इन्हीं लाभों के बारे में बताएंगे। इसके साथ-साथ हम आपको होंठों पर शहद इस्तेमाल करने का सही तरीका भी बताएंगे, ताकि आप इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
फटे होंठ की समस्या होगी खत्म
- फोटो : Adobe stock
फटे होंठ की समस्या होगी खत्म
यदि आप नियमित रूप से अपने होंठों पर शहद अप्लाई करेंगे, तो इससे आपके होंठों का फटना बंद हो जाएगा। दरअसल, शहद के एंटीसेप्टिक गुण होंठों का रूखापन दूर करने का काम करते हैं। जिस कारण होंठ नरम और स्वस्थ बने रहते हैं
विज्ञापन
3 of 6
होंठ होंगे मुलायम
- फोटो : Adobe stock
होंठ होंगे मुलायम
होंठों का रूखापन बढ़ने के वजह ये काफी फटने लगते हैं। ऐसे में शहद होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, जिससे होंठ चिकने और कोमल महसूस होते हैं। इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपके होंठ मुलायम रहें तो शहद का इस्तेमाल लगातार 15 दिन तक करें।
4 of 6
कालापन होगा दूर
- फोटो : Adobe
कालापन होगा दूर
यदि आपके होंठ पिग्मेंटेड हो रहे हैं, यानि की उनका कालापन बढ़ रहा है तो भी आप लगातार 15 दिन तक होंठों पर शहद अप्लाई करके देख सकते हैं। लगातार शहद के इस्तेमाल से होंठों का काला या फीका रंग दूर होता है और उनका प्राकृतिक गुलाबीपन वापस आता है।
विज्ञापन
5 of 6
होंठों पर आएगी चमक
- फोटो : Adobe stock
होंठों पर आएगी चमक
लगातार 15 दिन तक होंठों पर शहद अप्लाई करेंगे तो इसकी वजह से आपके होंठों पर चमक आएगी। इससे आपका लुुक भी काफी अच्छा और खूबसूरत दिखेगा। तो देर न करते हुए आज ही से इसका इस्तेमाल शुरू करें।
अब आपको बताते हैं कि शहद का इस्तेमाल होंठों पर कैसे करें ? तो इसके लिए हर दिन सोने से पहले साफ होंठों पर एक पतली परत शहद लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद एक अच्छा लिप बाम इस्तेमाल करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।