Lip Care Tips: होंठों पर लगाने के लिए लिपस्टिक के अलावा भी कई प्रोडक्ट्स आते हैं, जिनमें लिप बाम, लिप ऑयल और लिप ग्लॉस शामिल हैं। आइ आपको इन तीनों के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
लिप बाम, ऑयल या फिर ग्लॉस, क्या इस्तेमाल करना आपके लिए रहेगा बेहतर ?
- फोटो : Adobe stock
Lip Care Tips: लड़कियां अपने होंठों का काफी ध्यान रखती हैं। इसके लिए वो तमाम तरह के लिप केयर प्रोडक्ट्स खरीदती रहती हैं। होंठों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार में तमामत प्रोडक्ट्स आते हैं। इन प्रोडक्ट्स में लिपस्टिक, लिप बाम, लिप ऑयल, और लिप ग्लॉस शामिल हैं।
लिपस्टिक के बारे में तो हर कोई जानता है, कि इसका इस्तेमाल क्यों, कैसे और कब किया जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को लिप बाम, लिप ऑयल, और लिप ग्लॉस के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसी के चलते इस लेख में हम आपको इन तीनों चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप इन चीजों का इस्तेमाल सही तरह से कर पाएं।
विज्ञापन
2 of 7
क्या होता है लिप बाम
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है लिप बाम
जब होंठ मौसम या प्रदूषण की वजह से फटने लगें, या फिर होंठों की स्किन काफी ड्राई होकर पपड़ी छुटने लगे तो आप लिप बाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल दिन में किसी भी समय और कितनी भी बार किया जा सकता है। खासतौर पर जब मौसम बदलता है, तब लिप बाम की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन
3 of 7
क्या होता है लिप बाम
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे
यदि आपके होंठ काफी ड्राई हैं तो आप लिप बाम का इस्तेमाल दिन में कई-कई बार करें। ऐसा करने से आपके होंठों को पोषण मिलता रहेगा, जिससे उनमें नमी बनी रहेगी। लिप बाम खरीदते समय ध्यान रखें कि उसमें हीलिंग एजेंट्स जैसे शिया बटर, एलोवेरा जैसे तत्व मौजूद होते हैं।
4 of 7
क्या होता है लिप ऑयल
- फोटो : Freepik
क्या होता है लिप ऑयल
लिप ऑयल का मुख्य काम होंठों को पोषण देने का होता है। इसके इस्तेमाल से होंठों को हल्का ग्लॉसी लुक मिलता है। इसका इस्तेमाल ज्यादातर लिपस्टिक से पहले ही किया जाता है, ताकि आपके होंठों का लुक एकदम परफेक्ट दिखे।
विज्ञापन
5 of 7
क्या हैं इसके फायदे
- फोटो : Adobe stock
क्या हैं इसके फायदे
यदि आप लिपस्टिक लगाने से पहले अच्छा लिप ऑयल इस्तेमाल करेंगी तो इससे आपके होंठ ड्राई नहीं लगेंगे। विटामिन E, जोजोबा ऑयल जैसे इंग्रेडिएंट्स वाला लिप ऑयल आपके होंठों को ज्यादा नमी पहुंचाने का काम करेगा।
विज्ञापन
6 of 7
क्या है लिप ग्लॉस
- फोटो : Adobe stock
क्या है लिप ग्लॉस
लिप ग्लॉस का काम तब आता है, जब आपको लिपस्टिक लगाने का मन न हो। इसके साथ-साथ जब मेकअप के लिए होंठों को चमकदार और अट्रैक्टिव लुक देना हो तो भी लिप ग्लॉस का इस्तेमाल किया जाता है।
यदि आप किसी पार्टी, फंक्शन या आउटिंग में अपने होंठों को ग्लॉसी लुक देना चाहती हैं तो लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से होंठों को हाई शाइन और कई बार हल्का कलर भी मिलता है। ये उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिनके होंठ हल्के पतले होते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।