आपकी खूबसूरती बहुत हद तक आपकी आंखों पर निर्भर करती है, इसलिए आंखों के मेकअप का खास ध्यान दें। आपकी आंखें बड़ी हों छोटी हों या किसी भी रंग की हो वह खूबसूरत दिख सकती हैं, यदि आप उन्हें बेहतर तरीके से तैयार करते हैं। जिस तरह सबकी आंखों की बनावट अलग-अलग होती है, उसी तरह उनका मेकअप भी अलग-अलग अंदाज में होता है।