फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के काले घेरों का नहीं रहेगा नामोनिशान, आज ही आजमाएं ये टिप्स

Thu, 29 Aug 2019 04:10 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
dark circles - फोटो : pixabay
आंखों के नीचे गहरे काले निशान यानी डार्क सर्कल अच्छे खासे चेहरे को बर्बाद कर देते हैं। कई लोगों के तो ये घेरे इतने ज्यादा होते हैं कि ऐसा लगता है कि वह बहुत बीमार हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो जानते हैं  कुछ असरदार नुस्खे, जिन्हे रोजाना इस्तेमाल करके आप इससे राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
detox drink
खूब पिएं पानी
कई बार शरीर में मौजूद टॉक्सिंस भी आंखों की सूजन को बढ़ाते हैं। इसलिए जरूरी है कि रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पीने की आदत डाल लें। इससे आपका डाइजेशन सही रहेगा और पफी आईज की दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 6
tea bag
टी बैग्स
टी बैग्स आंखों की सूजन दूर करने में उपयोगी है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें 2 टी बैग्स रखें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो टी बैग्स को निकालकर 3 से 4 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। आंखों के साथ ही यह स्किन के लिए भी फायदेमंद है।

4 of 6
rose water
गुलाब जल
गुलाब जल तनाव से भरी और थकी आंखों के लिए एक नैचुरल रिलैक्सिंग प्रोसेस का काम करता है। साथ ही इसके इस्तेमाल से आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी कम होते हैं और त्वचा मुलायम व आकर्षक बनती है। वहीं गुलाब जल के रोजाना इस्तेमाल से आंखों में नमी भी बनी रहती है।
विज्ञापन

5 of 6
ice cube - फोटो : getty
बर्फ का टुकड़ा
एक सूती कपड़े या रुमाल में बर्फ रखें और हल्के हाथों से इसे अपनी आंख पर रगड़ें। अगर आप कुछ सेकंड तक बर्फ को बंद आंख पर रखकर बर्दाश्त कर सकते हैं तो ऐसा बिल्कुल करें। इससे आपको 2 से 3 मिनट में ही असर दिख जाएगा। इसी तरह ठंडे दूध में कॉटन को डुबोकर 5 से 10 मिनट तक अपनी आंखों पर रखें। इससे चेहरा फ्रेश नजर आता है और आंखों की सूजन उतर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
d
खीरे की स्लाइस
आंखों के काले घेरे दूर करने के लिए खीरा बेहतरीन है। अपने कसैले गुण की वजह से खीरा आंखों के आसपास की थकी मांसपेशियों को रिलैक्स करता है। ठंडे खीरे की दो स्लाइस लें और आंखों पर 25-30 मिनट तक रखें। ये स्लाइस आंखों पर रखकर सो जाएं। इससे भी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें