पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को गाजियाबाद में हुआ था। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए लारा प्राकृतिक तरीकों का इस्तेमाल करती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी खूबसूरत स्किन के राज के बारे में।
विज्ञापन
2 of 6
lara dutta
हाइड्रेटेड रहें –
लारा दिन भर खूब पानी पीती हैं। पानी हमारे शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने के अलावा उसे हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। इसके अलावा वह हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे- फल, सब्जी और सलाद आदि का सेवन भी करती रहती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
lara dutta
हफ्ते में तीन बार एक्सरासइज –
लारा दत्ता योगा की पुरानी फॉलोवर हैं। योगा आपके शरीर को अंदर से शुद्ध रखता है। कुछ आसन जैसे – सर्वांगासन, मत्स्यासन और कपालभाति स्किन की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
4 of 6
lara dutta
स्किन को सांस लेने दें
लारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो अपलोड करते हुए लिखा कि उन्हें अपने घर में सबसे अच्छी जगह वह लगती है जहां से वह विटामिन डी ले सकती हैं। जिस समय वह यहां वक्त गुजारती है तब वह चेहरे पर मेकअप नहीं रखतीं ताकि उनके चेहरे की स्किन ठीक से सांस ले सके।
विज्ञापन
5 of 6
lara dutta
कम से कम मेकअप रखें –
लारा दत्ता अपने चेहरे पर दो अच्छे क्वालिटी का मेकअप प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इसमें ब्राइट लिप कलर और आईलाइनर शामिल हैं।
प्राकृतिक प्रोडक्ट्स –
लारा हमेशा से स्किन के लिए नेचुरल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। चंदन का लेप और गुलाब जल के अलावा सनबर्न्स, मुहांसों और स्किन इर्रिटेशन से बचने के लिए वह एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करती हैं।