फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झड़ते बालों से हैं परेशान तो इस तरह करें कंघी, दूर होंगी बालों से जुड़ी कई परेशानियां

Tue, 16 Apr 2019 09:35 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हर लड़की की लंबे, काले और घने बाल की ख्वाहिश होती है। इसके लिए वह ऑयलिंग, मसाज, हेयरपैक से लेकर क्या क्या नहीं कराती है, लेकिन इसके बावजूद आज ज्यादातर लड़किया हेयर फॉल की परेशानी से सबसे ज्यादा परेशान हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप सिर्फ अपने बालों को कंघी कर मजबूत बना सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कंघी से कैसे बाल मजबूत हो सकते हैं? आइए जानते हैं बालों को कंघी करने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें...
विज्ञापन

2 of 6
बालों के लिए कंघी करना सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। बस इसके लिए आपको उसका सही तरीका मालूम होना जरूरी है। एक्सपर्ट की मानें तो एक दिन में बालों को कम से कम तीन बार कंघी करना अच्छा होता है। इसके अलावा किसी भी तरह के हेयरस्टाइल को बनाने के बाद कंघी जरूर करें।
विज्ञापन

3 of 6
कंघी करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे बालों की ग्रोथ होती है। इससे आपके दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म होती है। अब बताते हैं आपको कंघी करने के सही तरीके के बारे में...

4 of 6
ज्यादातर लड़किया कंघी करते समय बालों को जड़ों से नीचे की तरफ कंघी करती हैं, लेकिन यह तरीका बिल्कुल सही नहीं है। ऐसा करने से बाल जड़ों से कमजोर होते हैं। कंघी जब भी करें तो इसे नीचे से शुरू करें और जड़ों तक जाएं। हमेशा पहले नीचे के बालों को सुलझाना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
कई लड़कियां अपने बालों में हेयर प्रॉडक्ट जैसे हेयर मास्क, हेयर पैक, हेयर स्पा क्रीम लगाने के बाद कंघी करती हैं। यह भी गलत तरीका है। बालों को कभी भी धोने से पहले और बाद में कंघी न करें। ऐसे में बालों को उंगुलियों की मदद से सुलझाना बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बहुत सारी लड़कियां सुबह दफ्तर जाने की जल्दी में रात को ही सिर धो लेती हैं, लेकिन ऐसा करने से बाल डैमज होते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योकि रात को बाल धोने के बाद आप सो जाती हैं और उन्हें सुलझाती नहीं हैं। अगर आप रात को बाल धोना ही चाहती हैं तो इसका सही तरीका है कि सोने से 2 घंटे पहले बाल धोएं जिससे वह सूख जाएं। इसके बाद कंघी कर बालों को सुलझाए और तब सोएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें