फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति सेनन की खूबसूरती का राज है हर घर में रखी ये चीज, करती हैं इसका इस्तेमाल

Mon, 21 Sep 2020 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति सेनन बेहद खूबसूरत हैं और उनका चार्म पर्दे पर साफ नजर आता है। अपने चुलबुले और स्माइली फेस के साथ ही उनकी दमकती त्वचा उन्हें भीड़ में सबसे अलग दिखाती हैं। वैसे तो बॉलीवुड की सारी हीरोइनें त्वचा के ख्याल के लिए कई सारे प्रोडक्ट पर निर्भर करती हैं। लेकिन कुछ ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिन्हें आम लड़कियों से लेकर हीरोइनें तक अपनाने से गुरेज नहीं करतीं। तो चलिए जानें क्या है कृति की बेहद सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन का राज।
विज्ञापन

2 of 5
kriti senon - फोटो : instagram
कृति ने एक चैट शो में बताया कि नारियल का तेल हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। त्वचा को फ्लॉलेस बनाने के लिए नारियल के तेल में कॉफी को मिलाकर लगा सकते हैं। मॉइश्चर के लिए नारियल के तेल को सीधे चेहरे पर भी लगा सकते हैं। अगर तेल नहीं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी त्वचा के लिए किया जा सकता है। कृति कहती हैं की पेड़ के ताजे एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बर्फ के टुकड़े से मसाज करें। 
विज्ञापन

3 of 5
kriti senon - फोटो : instagram
नारियल का तेल
नारियल का तेल बहुत ही बढ़िया प्रोडक्ट है। आप इसको मेकअप रिमूवर के साथ ही क्लींजर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हर तरह की स्किन का ख्याल रखते हैं। रोजाना अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो जल्दी ही चमकदार और मुलायम त्वचा मिल जाएगी।

4 of 5
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ऐलोवेरा जेल
ऐलोवेरा जेल चेहरे के लिए वरदान की तरह है। त्वचा को चमकदार, निखरा और मुलायम बनाना है तो ये  बहुत कारगर है। इसका रोजाना इस्तेमाल करने से दाग-धब्बों के साथ ही झाईयां और झुर्रियों से भी छुटकारा मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kriti Sanon - फोटो : instagram
बेसन
बचपन में अक्सर ही दादी मां को बेसन का पैक  बनाते देखते थे। बेसन त्वचा को प्राकृतिक तरीके से निखारने का काम करता है। इसमें पैक में हल्दी, बेसन, नींबू के साथ गुलाब जल मिलाकर लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें