Pimple Popping Side Effects: प्रदूषण और अस्त-व्यस्त जीवनशैली की वजह का सीधा असर लोगों के चेहरे पर पड़ता है, जिस कारण अक्सर चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। खासतौर पर जब तनाव ज्यादा होता है, तब भी चेहरे पर मुंहासे निकलना बेहद आम समस्या है। कई लोग मुंहासे निकलते ही उसे फोड़ देते हैं, जबकि ऐसा भूल से भी नहीं करना चाहिए।
दरअसल, मुंहासे अपने आप दो से तीन दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आप उसे फोड़ते हैं, तो ये कई समस्याओं को जन्म देते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताएंगे। इन समस्याओं के बारे में जानकर आप कभी भी मुंहासे नहीं फोड़ेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा
- फोटो : Adobe stock
बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा
अगर आप भी मुंहासे फोड़ देते हैं तो ये दिक्कत आपके सामने सबसे पहले आएगी। दरअसल, मुंहासे फोड़ने पर त्वचा की ऊपरी परत टूट जाती है, जिससे बैक्टीरिया त्वचा के अंदर तक चले जाते हैं। इसकी वजह से चेहरे पर संक्रमण फैल सकता है। इसलिए मुंहासों को फोड़ने से बचें।
विज्ञापन
3 of 6
रह जाते हैं निशान
- फोटो : Adobe stock
रह जाते हैं निशान
मुंहासों को फोड़ने से भले ही आपका चेहरा उस वक्त साफ दिखने लगे, लेकिन उस जगह पर हल्का काला निशान बन जाता है, जो महीनों आपके चेहरे पर जस का तस बना रहता है। कई बार तो मुंहासे फोड़ने के तुरंत बाद ही चेहरे पर निशान आ जाता है, जो देखने में अजीब लगता है।
4 of 6
त्वचा पर गड्ढे हो जाते हैं
- फोटो : Adobe stock
त्वचा पर गड्ढे हो जाते हैं
मुंहासे फोड़ने से कुछ लोगों की त्वचा पर मुंहासे फोड़ने से स्थायी गड्ढे बन जाते हैं। ये गड्ढे ठीक कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसकी वजह से चेहरा काफी डल दिखने लगता है, इसलिए जितना हो सके मुंहासे फोड़ने से बचें।
विज्ञापन
5 of 6
मुंहासे और भी फैल सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
मुंहासे और भी फैल सकते हैं
जब आप एक मुंहासा फोड़ते हैं, तो उसमें मौजूद बैक्टीरिया और मवाद आसपास की त्वचा तक फैल सकता है, जिससे नए मुंहासे निकल सकते हैं। इसलिए मुंहासों को अपने आप ही ठीक होने दें, फोड़ने से ये आपकी दिक्कत को और बढ़ा सकते हैं।
हीलिंग प्रक्रिया में आती है रुकावट
- फोटो : Adobe stock
हीलिंग प्रक्रिया में आती है रुकावट
मुंहासे फोड़ने से त्वचा की खुद को ठीक करने की प्रक्रिया में रुकावट आती है, जिससे मुंहासा ज्यादा समय तक बना रह सकता है। इसलिए कभी भी मुंहासों को कभी भी हाथ से न फोड़ें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।