अमर उजाला
Thu, 7 August 2025
अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि चेहरे को दिन में कई-कई बार धोना चाहिए
पर क्या जानते हैं कि बार-बार चेहरा धोना, खासकर साबुन या फेसवॉश से, त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है
यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे
बार-बार चेहरा धोने से त्वचा की प्राकृतिक नमी और तेल निकल जाते हैं, जिससे स्किन ड्राई हो जाती है
जब त्वचा ड्राई हो जाती है तो त्वचा खिंचने लगती है और उसपर से पपड़ी हटने लगती है
चेहरे को बार बार धोने से त्वचा ज्यादा ऑयल बनाने लगती है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं।
इससे स्किन जल्दी एलर्जी या रिएक्शन का शिकार हो सकती है।
बारिश में भीगने के बाद हो रही है त्वचा पर खुजली तो क्या करें ?