Beauty Tips: गर्मियों की शुरुआत होते ही हम सभी के शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। चाहे पसीने की वजह से होने वाली स्किन से जुड़ी समस्याएं हों या फिर बालों में खुजली की समस्या। गर्मियों में अपने शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हम हर बात का ध्यान रख लेते हैं पर, नाखूनों की सफाई के बारे में तो सोचते ही नहीं। कई लोग नाखून खराब होने के डर से मैनीक्योर और पेडीक्योर कराते रहते हैं, ताकि नाखून साफ सुथरे रहें। पर, बहुत से लोग पैसे की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पाते।
ऐसे में आज हम आपको घर पर ही नाखून की सही से सफाई करना बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की भी नहीं करनी पड़ेगी। ना ही आपको घर पर नाखून साफ करने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत पड़ेगी तो आइए देर न करते हुए आपको नाखूनों की सफाई का सही तरीका बताते हैं।