फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ दांतों की सफाई ही नहीं करता टूथब्रश, चेहरे के साथ शरीर के इन अंगों को भी बनता है खूबसूरत

Sat, 17 Nov 2018 10:31 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
brush - फोटो : file photo

दांतों की सफाई ही नहीं आपकी खूबसूरती को भी चार चांद लगा सकता है आपका टूथब्रश।सुनकर थोड़ी हैरान जरूर हो सकती है लेकिन यह बात बिल्कुल सच है।दांतों की सफाई के अलावा, आप अपने नाखूनों की बेहतर सफाई और मेकअप ब्रश के रूप में भी टूथब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। टूथब्रश सिर्फ दांतों को साफ करने के लिए ही नहीं है, इसके कई और इस्तेमाल भी हैं। रोजमर्रा की कई छोटी-छोटी चीजों के लिए यह टूथब्रश काफी उपयोगी है। लेकिन याद रहे कि आप जिस टूथब्रश का प्रयोग कर रही हैं, वह सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला हो, ताकि इसका प्रयोग करने से आपको कोई परेशानी न हो।आइए जानते हैं आप अपनी खूबसूरती बनाए रखने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल कैसे कर सकती हैं। 

विज्ञापन

2 of 9
tooth brush - फोटो : file photo

नाखूनों की सफाई
दांतों की सफाई के अलावा, आप अपने नाखूनों की बेहतर सफाई के लिए टूथब्रश का प्रयोग कर सकती हैं। मैनीक्योर और पेडीक्योर के लिए भी टूथब्रश का इस्तेमाल बहुत अच्छा है।

विज्ञापन

3 of 9
tooth brush - फोटो : file photo

होंठों की खूबसूरती
होंठों पर जमी मृत त्वचा की परतों को हटाने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसके प्रयोग से होंठ नर्म और गुलाबी हो जाएंगे। आप रोज ब्रश करने के बाद यह प्रयोग कर सकती हैं।

4 of 9
tooth brush - फोटो : file photo

आईब्रोज को सेट करने के लिए
आईब्रोज को सेट करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। इसकी सहायता से काजल का इस्तेमाल कर आईब्रो को घना और काला भी बना सकती हैं।
 

विज्ञापन

5 of 9
eyebrows - फोटो : file photo

पलकें घनी दिखाने के लिए
मस्कारा लगाने के बाद टूथब्रश के प्रयोग से आपकी पलकें घनी और लंबी दिखेंगी। इसके प्रयोग से अतिरिक्त मस्कारा भी पलकों से निकल जाएगा।

विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : file photo

बालों को सेट करने के लिए
बालों को सेट करने के लिए हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे टूथब्रश की सहायता से लगा सकती हैं। इससे बाल सही तरीके से सेट होंगे और स्प्रे भी ज्यादा बर्बाद नहीं होगा।

 

विज्ञापन

7 of 9
tooth brush - फोटो : file photo

कंघी साफ करने के लिए
कंघी को साफ करने के लिए भी टूथब्रश का प्रयोग किया जा सकता है। कंघी को पहले पानी में भिगोने के लिए रख दें फिर इसे टूथब्रश की मदद से साफ करें।
 

8 of 9
tooth brush - फोटो : file photo

गहनों में जमी गंदगी साफ करने के लिए
गहनों के कोनों में जमी गंदगी को साफ करने के लिए टूथब्रश का प्रयोग करें। गुनगुने पानी में गहनों को डाले फिर टूथब्रश की मदद से साफ करें।

 

विज्ञापन

9 of 9
tooth brush - फोटो : file photo
स्प्रे पेंटिंग
स्प्रे पेंटिंग का शौक रखती हैं, तो टूथब्रश एक बढ़िया विकल्प है, जिसका प्रयोग आप अलग-अलग रंगों में डूबोकर स्प्रे करने के लिए आसानी से कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें