फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों की देखभाल के लिए पांच तरीकों से इस्तेमाल करें 'काली मिर्च', गंजेपन की शिकायत भी होगी दूर

Fri, 08 Nov 2019 10:52 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बालों का झड़ना, फ्रिजी होना, रूसी और पतले बाल ये सब आम समस्या हो चुकी है। तनावपूर्ण जिंदगी, अस्वस्थ खाना, बिगड़ी हुई जीवनशैली और प्रदूषण भी आपके बालों के दुश्मन हैं। अच्छे बाल पाने के लिए जीवनशैली और खान-पान में सुधार तो लाना आपका पहला कदम होना चाहिए। हालांकि, खाने में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च खाने के जायके के साथ-साथ आपके बालों की तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए कारगर है। जानें बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए किस तरह काली मिर्च का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
काली मिर्च न सिर्फ बालों में शाइन लाती है बल्कि बालों से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करती है। हालांकि इसका इस्तेमाल भी संभलकर करना चाहिए क्योंकि अगर आप जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल कर लेंगे तो यह आपकी स्कैल्प में जलन या खुजली पैदा कर सकती है। काली मिर्च में विटमिन सी होता है जो स्कैल्प को साफ रखता है और डैंड्रफ से बचाता है। इसके लिए आप वर्जिन ऑलिव ऑइल में चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिला लें और बालों पर लगाएं। पूरे दिन लगा रहने दें फिर अगले दिन धो लें।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
एक चम्मच काली मिर्च का पाउडर और तीन चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और बालों पर लगाकर 20 मिनट बाद धो दें। काली मिर्च में कॉपर काफी मात्रा में होता है, इससे बाल सफेद नहीं होते हैं। दही से बालों को मॉइश्चराइजर मिलता है।

4 of 5
- फोटो : social media
एक चम्मच काली मिर्च पाउडर में दो चम्मच नींबू का रस मिलाएं यह स्कैल्प को साफ करके आपके बालों को मुलायम बनाएगा। इस सॉल्यूशन को 15 मिनट तक लगाकर रखें फिर अच्छी तरह धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काली मिर्च हेयर फॉलिकल को उभारती है और गंजापन भी रोकती है। इसके लिए आपको काली मिर्च में ऑलिव ऑइल मिलाना होगा। कंटेनर को बंद करके दो हफ्ते के लिए रख दें इसके बाद तेल निकालकर बालों पर लगा लें। 30 मिनट तक लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो लें।
नोट: किसी तरह के प्रयोग से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें