बढ़ते तनाव और प्रदूषण की वजह से आजकल कम उम्र में ही लोग सफेद बालों की शिकायत करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग मार्केट में मिलने वाले कई तरह के कलर का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कलर में मौजूद केमिकल की वजह से बाल झड़ने लगते हैं। बालों को नेचुरली कलर करने के लिए सब्जी का ये छिलका आपकी सारी परेशानी दूर कर सकता है। शायद ही किसी को पता हो कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी का छिलका असमय सफेद होने वाले आपके बालों को काला करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है।