फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया बटर से मिलेगी मखमली त्वचा, जानिए इस ब्यूटी प्रोडक्ट से जुड़ी खास बातें

Wed, 16 Sep 2020 09:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shea butter - फोटो : pixabay
शिया बटर का नाम आपने कई बार में मॉइश्चराइजर के विज्ञापन में सुना होगा। इसको लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार हो जाती है। तो सोचिए अगर त्वचा पर सीधे इस शिया बटर का इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को कितना फायदा पहुंचेगा। तो चलिए जानें त्वचा की खूबसूरती की देखभाल करने वाला ये शिया बटर आखिर आता कहां से हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
shea butter - फोटो : pixabay
क्या है शिया बटर
शिया बटर दरअसल बीज से निकलता है। दरअसल, शिया एक अफ्रीकी पेड़ है। जिसके बीजो में फैट युक्त तेल होता है। बटर निकालने के लिए सबसे पहले शिया के बीजों को तोड़ा जाता है। फिर इसके बाद इन बीजों को उबालकर उसके फैट को निकाला जाता है। जो शिया बटर के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
beauty
हर तरह की त्वचा पर करता है फायदा
शिया बटर की खासियत होती है कि ये हर स्किन टाइप पर सूट करता है। नेचुरल होने की वजह से इसके इस्तेमाल से त्वचा से जुड़ी कई सारी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। शिया बटर स्किन को अंदर तक मॉइश्चराइज करता है। इसे स्किन पर लगाने से ये मॉइश्चराइज को स्किन के अंदर ही लॉक कर देता है। जिससे नमी बरकरार रहती है और स्किन ड्राई नहीं होती है।

4 of 6
beauty
त्वचा में जब प्राकृतिक रूप से मॉइश्चराइजर मौजूद रहेगा तो त्वचा ग्लो भी करेगी। शिया बटर को लगाने से त्वचा को पोषण मिलता है। जिसकी वजह से त्वचा ग्लो करती है। यहां तक कि शरीर पर होने वाले स्ट्रेच मार्क्स को भी शिया बटर की मदद से हल्का किया जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
beauty
शिया बटर की मदद से सर्दियों की रूखी त्वचा के साथ ही होठों की भी देखभाल होती है। यहीं नहीं शिया बटर में स्टीयरिक एसिड और लिनोलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं जो त्वचा पर होने वाले एक्जिमा और सोरायसिस को ठीक करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beauty
अगर किसी का हाथ या शरीर का कोई अंग जल गया हो तो जलन को कम करने में शिया बटर मदद करता है। जले हुए स्थान पर शिया बटर लगाने से जलन कम होती है। वहीं त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को दूर करने में शिया बटर बहुत असरदार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें