Special Beauty Tips For Karwa Chauth 2025: चेहरे का ध्यान तो हर कोई रख लेता है। यहां हम आपको बताएंगे घर पर पेडीक्योर और मैनीक्योर करने का सही तरीका। ताकि आपके पैसे भी बच जाएं, और आप पाएं खिली-खिली त्वचा।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ से पहले घर पर ही ऐसे करें पेडीक्योर और मैनीक्योर
- फोटो : अमर उजाला
Special Beauty Tips For Karwa Chauth 2025: चेहरे की देखभाल तो हम सभी करते हैं, लेकिन हाथ और पैरों को भूल जाते हैं, जबकि हाथों और पैरों की सुंदरता भी उतनी ही जरूरी होती है। खासतौर पर जब बात हो करवा चौथ जैसे खास मौके की, तब तो खूबसूरत दिखना तो बनता है। इस दिन हर सुहागिन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है और साज-संवर कर संपूर्ण रूप से तैयार होती है।
इस साल करवा चौथ 10 अक्तूबर 2025 को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप पार्लर जाने से बचना चाहती हैं और बिना ज्यादा खर्च किए घर पर ही नर्म, साफ और चमकते हाथ-पैर पाना चाहती हैं, तो ये लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप घर पर ही पेडीक्योर और मैनीक्योर करके पार्लर जैसा ग्लो पा सकती हैं। ये स्टेप-बाय-स्टेप आसान टिप्स न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारेंगे, बल्कि समय और पैसे दोनों की बचत भी करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका
1. पहला स्टेप
घर पर मैनीक्योर करने के लिए सबसे पहले को रिमूवर की मदद से पुरानी लगी नेल पॉलिश को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद हाथों को कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में डुबो कर रखें। इस पानी में थोड़ा सा शैंपू और एक चुटकी नमक डाल दें, ताकि ये नाखूनों को अच्छी तरह साफ कर पाए। दस मिनट के बाद नाखूनों को निकालकर नेल फाइलर से शेप दें। क्यूटिकल पुशर से धीरे-धीरे क्यूटिकल्स को पीछे धकेलें। इससे क्यूटिकल्स भी अच्छे से साफ हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 7
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
2. दूसरा स्टेप
मैनीक्योर के दूसरे स्टेप में आपको अपने हाथों पर स्क्रब करना है। इसके लिए घर पर बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर स्क्रब बनाने के लिए चीनी, शहद और नींबू का रस आपके काम आएगा। इन सभी चीजों को मिक्स करके हल्के हाथ से 5 मिनट तक रगड़ें। अब साफ पानी से धो लें।
4 of 7
घर पर मैनीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
3. तीसरा स्टेप
सबसे आखिरी स्टेप आता है हाथों को मॉइश्चराइज करने का, तो उसके लिए हाथों के लिए कोई भी क्रीम या बादाम तेल लगाएं। इसकी मदद से हाथों की हल्की मसाज करें। नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए नेलपॉलिश लगाएं।
विज्ञापन
5 of 7
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका
1. पहला स्टेप
मैनीक्योर की तरह पेडीक्योर में भी सबसे पहले पैरों को साफ करना है। उसके लिए पैरों को गुनगुने पानी में डुबो कर रखना है। इसके लिए इस टब में शैंपू, नमक, नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालें। 15 मिनट पैरों को डुबे रहने के बाद प्यूमिक स्टोन या फुट स्क्रबर से एड़ियों और तलवों की डेड स्किन हटाएं। पैरों के नाखूनों को अच्छी तरह से साफ करें, क्योंकि ये गंदगी के ज्यादा संपर्क में आते हैं।
विज्ञापन
6 of 7
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Freepik
2. दूसरा स्टेप
अब चीनी शहद और नारियल के तेल से स्क्रब तैयार करें। ये स्क्रब आपके पैरों की डेड स्किन हटाने में मदद करेगा। इसके लिए स्क्रब को पैरों पर अच्छी तरह से लगा लें। 5-7 मिनट तक इसे पैरों पर लगा रहने दें और फिर हल्का गीला करके मसाज करें और धो लें।
घर पर पेडीक्योर करने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
3. तीसरा स्टेप
पेडीक्योर के तीसरे स्टेप में कोई भी फुट क्रीम या नारियल तेल लगाकर पैरों और पंजों की अच्छे से मसाज करें। सबसे आखिर में पैरों के नाखूनों में एक प्यारी सी नेल पॉलिश अप्लाई करें, इससे आपके पैर और भी खूबसूरत दिखने लगेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।