फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर चांद सा चमकेगा चेहरा, अगर अभी से इस्तेमाल करेंगी ये फेस पैक

Sat, 19 Oct 2024 04:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप करवा चौथ के दिन दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो अभी से अपने चेहरे पर ये फेस पैक लगाना शुरू कर दें। 
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Freepik
Karwa Chauth 2024: चाहे महिलाओं की शादी को कितने भी साल हो जाएं, लेकिन फिर भी उनके लिए करवा चौथ का दिन बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार वो सालभर करती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रख कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

करवा चौथ के दिन की शुरुआत सरगी के साथ होती है और पारण चांद देखकर होता है। इस दिन महिलाएं खूब अच्छे से तैयार होती हैं। इसके लिए वो कई-कई दिनों पहले से खरीदारी शुरू कर देती हैं।

करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी कराती हैं। अगर आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो अभी से अपने चेहरे पर ये फेस पैक लगाना शुरू कर दें। इन फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इन पैक का इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि साइड इफेक्ट का कोई डर न रहें। 
विज्ञापन

2 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : freepik.com
चावल के आटे का फेस पैक

इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपके चेहरे की टैनिंग दूर हो जाएगी। इसे तैयार करने के लिए आपको चावल का आटा, आलू का रस, फ्रेश एलोवेरा जेल, नींबू की कुछ बूंदें, और टमाटर का रस की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

3 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Freepik.com
सभी चीजों को मिलाकर इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें। ये पैक टैनिंग रिमूव करने के साथ-साथ त्वचा की डेड स्किन भी दूर करने का काम करता है। 

4 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Adobe stock
हल्दी और बेसन का पैक

हर रसोई में हल्दी और बेसन तो आसानी से मिल ही जाएगा। इसे तैयार करने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, 1/2 चम्मच हल्दी, और 1 चम्मच दूध या गुलाब जल की जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

5 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Adobe stock
अब इन सभी सामग्री को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को निखारता है और दाग-धब्बों को कम करता है। इसके इस्तेमाल से करवा चौथ पर त्वचा खिल उठेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Adobe stock
शहद और दही फेस पैक

शहद त्वचा को नमी देने का काम करता है, वहीं दही त्वचा की डेड स्किन को खत्म करने में मदद करता है। अगर आप भी दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो ये पैक तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
करवा चौथ 2024 - फोटो : Freepik
इसे बनाने के लिए 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच दही की जरूरत पड़ेगी। शहद और दही को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगे रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और चमक लाता है।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें