फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: संवारिए खुद को नेल आर्ट से इस करवाचौथ

Thu, 13 Oct 2022 08:13 AM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
सजे संवरे नाखून - फोटो : pixabay
त्योहारों और उत्सव की एक खासियत अच्छे से तैयार होकर, सुंदर कपड़े पहनना भी है। सजना, संवरना मन को भी प्रफुल्लित करता है और खुशियों को बढ़ाता भी है। खासकर करवाचौथ जैसे त्योहार के समय में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। हर महिला इस समय ख़ास दिखना और खास तरह से सजना, संवरना चाहती है। इस व्रत और त्यौहार का यह एक खूबसूरत पहलू है। लहंगा, साड़ियां और फ्यूजन ड्रेसेस तक कई विकल्प ट्राय किये जाते हैं। खूबसूरत परिधान से लेकर गहनों और मेकअप तक सभी महिलाएं कुछ अलग लुक में दिखना चाहती हैं। 

इस करवाचौथ आप भी कीजिये खुद को पैम्पर, खूबसूरत नेल आर्ट के साथ। यह आपको डिफरेंट लुक तो देगा ही, साथ ही कुछ अलग और क्रिएटिव करने की ख़ुशी भी देगा। नेल आर्ट आपकी मेहँदी के लुक को भी कम्प्लीट करेगा और आपकी ड्रेस को कॉम्प्लिमेंट भी करेगा। तो क्या है ट्रेंड में और कैसे इसे अपनाएं, अलग अलग तरह के नेल आर्ट के बारे में जानिए और करीब से।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अलग अलग तरह की डिजाइन - फोटो : Instagram/thedreamsnails
आर्ट भी और अलग लुक भी 

नेल पेंट हमेशा से महिलाओं के लिए एक रेग्युलर कॉस्मेटिक रही है लेकिन नेल आर्ट ने इसे नए आयाम दिए हैं। नेल आर्ट ने उन महिलाओं को भी सजे-संवरे नाखून रखने के लिए प्रेरित किया जो सामान्यतः नाखून बढ़ाना पसंद नहीं किया करतीं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि नेल आर्ट के लिए आपको अपने प्राकृतिक नाखूनों को विशेषतौर पर बढ़ाने की जरूरत नहीं होती और इन्हें स्थाई रखना भी जरूरी नहीं होता। किसी ख़ास अवसर के लिए आप नेल आर्ट का अलग अलग तरह से उपयोग भी कर सकती हैं और उसके बाद इसे रिमूव भी कर सकती हैं। तो इस करवाचौथ, कीजिये खुद को पैम्पर नेल आर्ट के किसी भी खूबसूरत प्रकार से।  
विज्ञापन

3 of 8
नेल पेंट की लेयर के बाद स्पंज का करें प्रयोग - फोटो : getty images
पूरी तरह कलात्मक कैनवास 

जी हाँ, आपके नाखून छोटे छोटे कैनवास ही हैं जो नेल आर्ट से एक कलात्मक रूप पा जाते हैं। नेल आर्ट असल में एक प्रकार की ड्राइंग और पेंटिंग ही है जो आपके नाखूनों को संवारने में मदद करता है। चाहे आप प्राकृतिक रूप से मिले नाखूनों पर इसका उपयोग करें या फिर आर्टिफिशियल नाखूनों पर। नेल आर्ट के कुछ प्रमुख प्रकार इस तरह से हैं-
 
ब्रश पेंटिंग

इसके अंतर्गत तरह तरह के ब्रश की मदद से नाखूनों पर डिजाइन उकेरी जाती है। इसमें एंगल्ड, फ्लैट, लाइन, डिटेल, डेटिंग आदि जैसे ब्रश शामिल होते हैं। ये आपकी मनचाही डिजाइन को नेल्स पर सजा देते हैं। इनके लिए आमतौर पर सिंथेटिक ब्रश के उपयोग को अच्छा माना जाता है। 

स्पंज का उपयोग

बचपन में अपनी ड्राइंग कॉपी में स्पंज की मदद से बनाई पेंटिंग तो आपको याद होगी ही। बस इसी का परिष्कृत रूप है नेल आर्ट का यह प्रकार। इसके लिए सामान्य घरेलू स्पंज से लेकर मेकअप के लिए उपयोग में लाया जाने वाला स्पंज तक उपयोग में लाया जा सकता है। पहले नाखूनों पर कलर लगाने के बाद उसे सूखने देते हैं, फिर स्पंज की सहायता से नेल पेंट को मनचाही डिजाइन में लगाया जाता है।   

4 of 8
रंगबिरंगी डिजाइन की सजावट - फोटो : Pixabay
स्टैम्पिंग

कपड़ों पर डिजाइन बनाने के लिए लगाए गए छापे याद होंगे आपको या फिर किसी जरूरी डॉक्यूमेंट में लगने वाले स्टैम्प को आपने देखा होगा। यह तकनीक लगभग वैसी ही है। इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी आपने देखे होंगे, जहाँ एक माध्यम में रंग डालकर डिजाइन बनाई जाती है और उसके बाद नाखूनों पर उसे छाप दिया जाता है। इससे वह डिजाइन केवल नाखूनों पर छप जाती है। इसके लिए भी बाजार में किट मिलती है।  

टेप लगाकर

यह भी ड्रॉइंग का ही एक तरीका है। जहाँ टेप लगाकर एक जगह को कवर किया जाता है और बाकी बची जगह पर कलर किया जाता है। जब टेप हटाया जाता है तो इससे एक डिजाइन सी क्रिएट होती है। इसके लिए भी नाखूनों पर पहले एक बेस कलर लगाया जाता है। इसके बाद टेप लगाकर कोट किया जाता है। बाद में हलके हाथों से टेप हटा दिया जाता है।   
विज्ञापन

5 of 8
कारीगरी का नमूना नेल आर्ट
स्टेंसिल का उपयोग

ये तैयार डिजाइन के रूप में उपयोग में लाई जाती हैं। नाखूनों पर एक कोट लगाकर उसके ऊपर इन खांचेनुमा डिजाइन को रखकर मनपसंद कलर का उपयोग किया जाता है। इससे डिजाइन नाखूनों पर उभर आती है। यह लगभग वैसी ही प्रक्रिया है जैसी हम बचपन में भिंडी को रंग में डुबोकर कॉपी पर डिजाइन बनाने के लिए किया करते थे।  

एयरब्रश

नाखूनों पर रंग के साथ मशीन द्वारा ग्लिटर या किसी प्रकार के स्टीकर का उपयोग इसके अंतर्गत किया जाता है। एक कोट के बाद नाखूनों पर स्टेंसिल का उपयोग होता है और उसके बाद मशीन द्वारा रंगों की बौछार नाखूनों पर की जाती है। इसके बाद स्टेंसिल को हल्के से हटा दिया जाता है।   

स्टीकर या डीकैल

ये आमतौर पर नाखूनों पर ऊपर से चिपका कर उपयोग में लाये जाते हैं। इन्हें लगाना आसान होता है लेकिन लगाते समय सावधानी रखना बहुत जरूरी होता है। एक बार स्टीकर गलत लग गया तो उसे हटाना झंझट भरा भी हो सकता है।   
विज्ञापन

6 of 8
ज्वेलरी भी सज सकती है नाखूनों पर - फोटो : अमर उजाला
ज्वेलरी

नाखूनों पर रंग या स्टीकर से डिजाइन बनाने के अलावा उन पर अतिरक्त सजावट भी की जा सकती है। इसके लिए चमकीले मोती, सीक्वेंस, ग्लिटर्स, स्टोन्स आदि भी नेल पेंट के ऊपर लगाए जा सकते हैं। कई लोग बकायदा नाखूनों के किनारों पर पियर्सिंग भी करवाते हैं, ताकि नाखूनों का लुक अलग लगे। 

वाटर मार्बल नेल्स

इसके लिए नेल पेंट या मनचाहे नेल कलर की बूँदें पानी में डालकर पानी की सतह पर कोई डिजाइन बनाई जाती है और उसके बाद नाखूनों को पानी में डालकर डिजाइन को नाखूनों पर उतार लिया जाता है। यह तरीका भी आजकल बहुत ट्रेंड में है और सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। 
विज्ञापन

7 of 8
नाखूनों की केयर भी है जरूरी
इन्हें भी ध्यान में रखें

* नेल आर्ट को आसानी से घर में भी किया जा सकता है। आजकल बाजार में इसके लिए स्पेशल किट भी मिलती हैं लेकिन यदि आप कोई जटिल डिजाइन या आर्ट ट्राय करना चाहती हैं तो किसी विशेषज्ञ की मदद लें या फिर इसकी प्रैक्टिस करने के बाद इसे अप्लाई करें।  

* भले ही नाखून का ऊपरी हिस्सा आपकी त्वचा से जुड़ा हुआ न हो लेकिन नेल आर्ट के लिये हमेशा अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट्स ही उपयोग में लाएं। खराब क्वालिटी के, अधिक या नुकसादायक कैमिकल वाले अथवा एलर्जी का कारण बन सकने वाले प्रोडक्ट्स नाखूनों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।  

* नेल आर्ट से पहले हाथों को अच्छे से धोकर तौलिये से पूरी तरह सूखा लें। हाथों पर लगा रह गया लोशन, धूल या गंदगी न केवल नेल आर्ट को खराब कर सकते हैं, बल्कि इनके भीतर रह जाने से संक्रमण की स्थिति भी बन सकती है। 
विज्ञापन

8 of 8
लुक में लगाए चार चांद नेल आर्ट - फोटो : Instagram/thedreamsnails
 * नेल आर्ट के बाद भी नाखूनों को पूरी तरह सूखकर डिजाइन को स्थाई होने का पूरा मौका दें। सुखाने वाले स्प्रे या बर्फ के पानी का उपयोग भी किया जा सकता है। 
 
* नाखूनों के आस पास फैली नेलपॉलिश को एसीटोन या नेल कलर रिमूवर से तुरंत हटा दें, यह पूरे लुक को खराब कर सकती है। इसके बाद तुरंत अच्छे से हाथों को मॉइश्चरॉइज कर लें। मॉश्चराइजर का उपयोग हाथों पर नियमित करें।  

* ब्यूटीपार्लर या सैलून में मशीनों के द्वारा भी नेल आर्ट या नाखूनों पर डिजाइन बनाने का काम किया जाता है। यदि आप इसे चुन रही हैं तो अच्छी जगह को चुनें, जहाँ मशीन ठीक से काम कर रही हो। साथ ही यह थोड़ा महंगा भी होगा इसे ध्यान में रखें।  

* नेल आर्ट के बाद घर के सामान्य कामों को करने में दिक्कत आ सकती है, इसके लिए खासतौर पर बहुत अधिक डिटर्जेंट का प्रयोग न करें और मिटटी (बगीचे से जुड़े) या सफाई के काम ग्लव्स पहनकर ही करें। बीच बीच में नाखूनों को टच अप भी करती रहें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें