फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर घर में ही करें फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्च

Wed, 12 Oct 2022 06:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
karwa chauth - फोटो : istock
करवा चौथ का त्योहार नजदीक है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती हैं। हाथों में मेहंदी से लेकर पूरे सोलह श्रृंगार कर वो तैयार होती हैं। व्रत के दिन वो सबसे सुंदर दिखें इसके लिए कई सारी महिलाएं पार्लर पर भी पैसे खर्च करती हैं। लेकिन हर महिला के पास पार्लर जाने का समय और पैसा होना मुश्किल है। ऐसे में वो घर के ही नुस्खों से खुद को सुंदर दिखा सकती हैं। इसके लिए उन्हें पार्लर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें कैसे महिलाएं घर में ही पार्लर जैसा ग्लो पाकर पैसे और समय बचा सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
egg - फोटो : istock
अंडे और दही से करें मसाज
अंडा खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। वहीं इसे स्किन पर लगाकर चेहरे को चमकाया जा सकता है। अंडे की सफेदी को किसी बाउल में निकाल लें। फिर इसमे एक चम्मच दही मिला लें। दही और अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें। बस इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने का इंतजार करें। जब ये सूख जाए तो पानी से चेहरा धो लें।
विज्ञापन

3 of 4
दही - फोटो : iStock
करवा चौथ के व्रत वाले दिन चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो दही की मदद से चेहरे को क्लीन करें। इसके लिए दही को लेकर रूई की मदद से चेहरे पर लगा लें। फिर किसी टिश्यू पेपर की मदद से चेहरा साफ कर लें। और चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ये नेचुरल क्लींजर चेहरे को ग्लो देगा और चेहरे पर ताजगी दिखेगी।
विज्ञापन

4 of 4
banana - फोटो : Pixabay
केले और दही को मिलाकर लगाएं
अगर चेहरे पर पिग्मेंटेशन और दाग-धब्बे परेशान करते हैं। तो केले को मैश कर उसमे दही मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। करीब 15 से 20 मिनट बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। ये फेस पैक चेहरे को नेचुरल निखार देगा और दाग-धब्बों को भी हल्का करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें