फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kareena kapoor: करीना कपूर की डायटीशियन ने बताया बालों को झड़ने से रोकने का होममेड फार्मूला

Tue, 21 Dec 2021 03:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
करीना कपूर खान - फोटो : Social Media
स्रर्दियों के मौसम में बालों का झडना आम समस्या है। जिसका कारण बालों में डैंड्रफ और ड्राईनेस होती है। बालों जरूरत से ज्यादा रूखे और बेजान होकर टूट रहे हैं तो करीना कपूर की डायटीशियन का सुझाया ये तेल जरूर आपके काम आ सकता है। दरअसल, करीना कपूर की डायटीशियन ऋजुता दिवाकर ने सोशल मीडिया पर तेल बनाने का तरीका बताया है। जो बालों को झ़ड़ने से रोकने में मदद करेगा। ऋजुता को ये खास नुस्खे वाला तेल उनकी मां ने बताया था। जिसे उन्होने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए साझा किया है। तो चलिए जानें इस खास तेल को बनाने का तरीका। जिससे की आपके बाल भी झड़ने से बच सकें।
विज्ञापन

2 of 4
नारियल का तेल - फोटो : Pixabay
इस तेल को बनाने के लिए जरूरत होगी गुड़हल के फूल की, साथ में नीम के पत्ते, करी पत्ता, प्याज, मेथी के दाने, एलोवेरा, चमेली के फूल, नारियल का तेल की। तेल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के दाने को भिगोकर रख दें। 
विज्ञापन

3 of 4
Hibiscus
फिर एलोवेरा जेल को लेकर सारे सामान गुड़हल का फूल, नीम के पत्ते, करी पत्ता, प्याज और मेथी के दाने को लेकर मिक्सी में पीस लें। इस मिक्सचर में एक लीटर नारियल का तेल मिलाएं।  एक बर्तन लेकर उसमे सारे मिक्सचर को पलटकर उबालें। करीब से तीस से चालीस मिनट तक उबालने के बाद जब ये आधा रह जाए तो इसे गैस से नीचे उतार लें। जब ये ठंडा हो जाए तो छानकर किसी बोतल में पलट दें। 
विज्ञापन

4 of 4
Hair oil
बंद बोतल में रखे इस तेल को रोजाना सिर की मसाज करने के लिए इस्तेमाल में लाएं। घर में बना ये तेल बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा। ऋजुता दिवाकर के इस वीडियो को फैंस का अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है। वहीं लोग इस बारे में पूछताछ भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें