फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले दाढ़ी हो रही सफेद तो केमिकल वाले रंग की जगह करें ये उपाय

Mon, 20 Dec 2021 05:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आजकल तनाव भरी जिंदगी में जहां समय से पहले लोगों के बाल सफेद होना आम बात हो गयी है। वहीं पुरुषों में दाढ़ी और मूंछों के बाल भी युवावस्था में ही सफेद हो जा रहे हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए बहुत सारे नौजवान सैलून में केमिकल वाले रंगों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। जो कि काफी नुकसानदेह होता है। दाढ़ी और मूंछों के बालों को काला करने के लिए घर के कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है। ये हानिकारक ना होने के साथ ही त्वचा पर भी बेहतर असर करते हैं। तो चलिए जानें कौन से नुस्खे दाढ़ी और मूंछों के बालों को काला करने के लिए अपनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
beard - फोटो : pixabay
पुदीने की पत्तियों को लेकर उसका पेस्ट बना लें और उसमे दो से तीन चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इस पेस्ट को दाढ़ी और मूंछों के बालों पर लगाकर छोड़ दें। फिर इसे धो लें। ये उपाल बालों को को काला करने में मदद करेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर के नुस्खे ज्यादातर नुकसान नहीं करते। अगर त्वचा पर किसी तरह के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं तो गाय के दूध के मक्खन से दाढ़ी मूछों की मसाज करिए। फिर कुछ देर बाद धो लें। इससे कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।

4 of 5
beard look - फोटो : social media
कच्चे पपीते को पीसकर उसमे एक चुटकी हल्दी और एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को दाढ़ी और मूंछों के बालों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर के बाद धो लें। ये नुस्खा कुछ दिनों में असर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beard style - फोटो : instagram
आंवले को सुखाकर पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को लोहे के बर्तन में रातभर भिगो दें। सुबह ये पेस्ट दाढ़ी और मूछों पर लगा लें। इससे आपके बाल काले नजर आने लगेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें