हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा काजोल पिछले दो दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं। वह पुराने जमाने की एक्ट्रेस तनुजा और फिल्ममेकर शोमू मुखर्जी की बेटी हैं। अपने माता-पिता से एक्टिंग उन्हें विरासत में मिली थी। काजोल ने अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन की चिंता ना करते हुए बॉलीवुड में एंट्री ली और आज उनकी गिनती बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेज में की जाती हैं...
विज्ञापन
2 of 6
kajol transformation
काजोल ने जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था उस समय उनकी उम्र महज 18 वर्ष थी। दिखने में वह पहले काफी सांवली थीं, जिसे डस्की स्किन भी कहा जाता है। लेकिन काजोल की दमदार एक्टिंग के आगे फिल्ममेकर उनके इस रंग को नजरअंदाज कर देते थे।
विज्ञापन
3 of 6
kajol transformation
काजोल एक के बाद एक हिट फिल्म देती गईं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग से वह दर्शकों का दिल जीतने में भी कामयाब रही। काजोल ने पहले कभी अपनी सांवली स्किन पर इतना ध्यान नहीं दिया था। फिल्मों में मिल रही कामयाबी से उन्हें लग रहा था कि लोगों को उनका यह रंग रूप काफी पसंद है।
4 of 6
kajol transformation
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि शाहरुख 'बॉलीवुड के बादशाह' हैं तो काजोल को 'बॉलीवुड की रानी' कहा जा सकता है क्योंकि पर्दे पर जब दोनों की कैमिस्ट्री देखने को मिलती थी तो हर कोई दीवाना हो जाता था। फिल्म जगत में दोनों की कैमिस्ट्री ने सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन
5 of 6
kajol transformation
काजोल का बॉलीवुड में शुरुआती दौर देखा जाए तो उनकी आईब्रो जुड़ी हुई थीं, उनका हेयरस्टाइल और उनके पहनने का ढंग भी अलग था, लेकिन समय-समय पर काजोल ने खुद पर एक्सपेरिमेंट कर इसे बदला। आज काजोल फैशन और लुक्स के मामले में कई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक काजोल ने अपने स्किन कॉम्प्लेक्शन को बदलने के लिए अपने चेहरे की मेलानिन सर्जरी करवाई है। इसमें लैंस के जरिए त्वचा का रंग निखारा जाता है। इसमें कुछ रासायनिक पदार्थों का भी इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि फिल्म 'दिलवाले' में उनका गोरा लुक देख दर्शक हैरान रह गए थे जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बनी रही थीं।