Kajari Teej 2025: इस साल 12 अगस्त के दिन कजरी तीज का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में आज ही अपने चेहरे पर फेसपैक लगा लें, ताकि आपका चेहरा त्योहार के दिन खिल उठे।
विज्ञापन
1 of 7
कजरी तीज पर खिल उठेगा चेहरा, अगर आज इस्तेमाल कर लिया ये फेस पैक
- फोटो : instagram
Kajari Teej 2025: कजरी तीज का त्योहार उत्तर भारत के लोगों के लिए काफी अहम माना जाता है। ये एक ऐसा त्योहार है, जिसे उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में विशेषकर मनाया जाता है।
हर साल ये भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, और इस साल ये तिथि 12 अगस्त को पड़ रही है। इसलिए महिलाएं इस साल कजरी तीज 12 अगस्त को मनाएंगी। ये पर्व खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होता है, जो पति की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं।
जब बात सुहागिन महिलाओं की हो तो सजना-सवंरना भी बनता है। इसी के चलते आज हम आपको ग्लोइंग त्वचा का एक सीक्रेट बताएंगे, जिसे ट्राई करके आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके लिए आपको बस एक फेस पेक इस्तेमाल करना है। ऐसे में आज ही अपने चेहरे पर फेसपैक लगा लें, ताकि आपका चेहरा त्योहार के दिन खिल उठे।
विज्ञापन
2 of 7
फेसपैक बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
फेसपैक बनाने का सामान
2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
1 चम्मच चंदन पाउडर
1 चम्मच गुलाबजल
1 चम्मच एलोवेरा जेल
1/2 चम्मच शहद
विज्ञापन
3 of 7
पैक बनाने का तरीका
- फोटो : Adobe stock
पैक बनाने का तरीका
इस पैक को बनाने के लिए या तो आप मुल्तानी मिट्टी एकदम महीन पीस लें, नहीं तो बाजार में अब रेडीमेड मुल्तानी मिट्टी का पाउडर मिलता है। इसे एक कटोरी में लेकर उसमें थोड़ा सा चंदन पाउडर मिक्स करें। इसके बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं। यदि आपकी स्किन ड्राई है तो थोड़ा सा शहद भी डाल सकते हैं। सभी चीजों को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें।
4 of 7
ऐसे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
अब बारी आती है इसे अप्लाई करने की तो उसके लिए अपने चेहरे और गर्दन को पहले सबी से साफ कर लें। अब ब्रश की मदद से इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अप्लाई करें। लगभग 20 मिनट के लिए पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को मसाज करते हुए ठंडे पानी से धो लें।
विज्ञापन
5 of 7
अब करें ये काम
- फोटो : Adobe stock
अब करें ये काम
फेस पैक हटाने के बाद कभी भी चेहरे को ऐसे ही न छोड़ें। इस पर पहले टोनर अप्लाई करें और फिर अच्छी क्वालिटी का स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे आपका चेहरा ज्यादा खिला-खिला दिखेगा।
विज्ञापन
6 of 7
ये हैं फायदे
- फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे
मुल्तानी मिट्टी त्वचा से तेल हटाकर पोर्स टाइट करती है।
चंदन त्वचा को ठंडक देता है और लालिमा को कम करता है।
एलोवेरा और शहद त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम बनाते हैं।
यदि आप आज ही ये फेसपैक लगाने वाली हैं तो पहले ये ध्यान रख लें कि पैच टेस्ट करना बेहद आवश्यक है। इसके बिना आपको एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। यदि पैच टेस्ट के दौरान कोई दिक्कत हो रही है तो इसे इस्तेमाल न करें।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।