खूबसूरत दिखना हर लड़की चाहती है फिर वो किसी भी age group की क्यों न हो। अक्सर लड़कियां ऐसा सोचती हैं कि जितना महंगा ब्यूटी प्रोडक्ट होगा उतना ही असरदार होगा हालांकि उनका ये सोचना पूरी तरह से गलत है। कुछ लड़कियां सुंदर दिखने के लिए मानों मेकअप की दुकान ही बन जाती है और रात में सोने से पहले उसे साफ तक नहीं करती जिससे उनकी स्किन दिन पर दिन और खराब हो जाती है।
तो चलिए आज हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताते हैं जिन्हें अगर आप रात में सोने से पहले करेंगे तो आपकी खूबसूरती यूं ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
2 of 6
ब्यूटी टिप्स
मेकअप को करें अच्छे से क्लीन
रात में सोने से पहले स्किन को आराम देना जरूरी होता है इसलिए आपको चाहिए कि हमेशा अपने फेस को रात में अच्छे से साफ करके ठंडे पानी से धोएं।
विज्ञापन
3 of 6
ब्यूटी टिप्स
त्वचा को करें moisturize
अगर आप रात में नहाकर सो रहे हैं तो त्वचा को moisturize करना न भूलें। नहाने के बाद त्वचा रुखी हो जाती है जिसकी वजह से उसे नमी देना आवश्यक हो जाता है।
4 of 6
ब्यूटी टिप्स
जरुर ले बाथ
नहाने से शरीर के साथ-साथ मन भी तरोताजा हो जाता है इसलिए आपको चाहिए सोने से पहले बाथ जरुर लें। ऐसा करने से शरीर से दिन भर की गंदगी साफ हो जाती है और छिद्र खुल जाते हैं। वहीं ठंडक में आप तौलिए को गरम पानी से गीला करके शरीर को पोछ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ब्यूटी टिप्स
न भूलें ब्रश करना
अगर खुद की खूबसूरती बनाए रखना है तो दांत हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। इसलिए सोने से पहले दांतो को अच्छे से साफ करें।
जरूर करें कंघी
रात में सोते समय बालों को कंघी करना न भूलें। इसके साथ ही गीले बालों को बिना सुखाए न सोएं क्योंकि गीले बाल सिर को ठंडक पहुंचाते हैं जिसकी वजह से तबियत खराब हो सकती है।