फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबो जैसा करना है Pout तो हर रोज करने पड़ेंगे ये काम

Sun, 23 Jul 2017 08:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
k
बॉलिवुड अदाकारा करीना कपूर की खूबसूरती के तो सभी दीवाने हैं लेकिन क्या आप जानते हैं फैंस उन्हें उनके खूबसूरत होंठों की वजह से पाउट क्वीन कहकर भी बुलाते हैं। अगर आप भी करीना की ही तरह खूबसूरत होंठों की तमन्ना रखते हैं तो अपनी आदतों में जल्द शामिल कर लें ये कुछ काम।  
विज्ञापन

2 of 5
l
लिप बाम
आपके होठों की बाहरी परत त्वचा के बाकी हिस्सों की तुलना में काफी पतली और संवेदनशील होती है। होठों को कोमल रखने के लिए लिप बाम लगाना चाहिए। हमेशा कोशिश करें कि आपको होठों की नमी बनी रहें। 
विज्ञापन

3 of 5
सनस्क्रीन वाला लिप बाम
सूरज की किरणों से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट रेज से अपनी त्वचा को बचाने के लिए हम सब सनस्क्रीन का प्रयोग करते हैं। हम चेहरे, बाहों, पैर और शरीर के बाकी हिस्सों पर तो सनस्क्रीन लगा लेते हैं लेकिन अपने होठों को बचाने के लिए हम कुछ नहीं करते। धूप में निकलने से पहले आपको कम से कम एसपीएफ़ 15 वाला लिप बाम इस्तेमाल करना चाहिए। ये बाम आपको धूप में कम से कम हर दो घंटे में दोबारा लगाना चाहिए।

4 of 5
l
घर पर बनाए लिप बाम
आप घर पर भी अपना लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए आपको एक पैन में 2 चम्मच नारियल का तेल, एक चम्मच बी वेक्स(bees wax), 2 से 3 ड्रॉप विटामिन ई का तेल डालकर हल्की आंच पर पिछलने तक गरम करें। ध्यान रखें इसे उबालना नहीं है। गरम होने पर इसे खाली शीशी में भर लें। बोतल का ढक्कन तब तक न बंद करें जब तक बाम ठंडा न हो जाए. 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉस्मेटिक्स
लिप बाम न केवल आपके होंठ कोमल रखता है बल्कि कॉस्मेटिक में मौजूद हानिकारक रसायनों से भी होंठ को बचाता है। लिप बाम आपके होंठ को गुलाबी रंग के साथ फैबुलस लुक देते हैं। अगर आपको होंठ कॉस्मेटिक लगाने की वजह से काले पड़ गए हो तो आप नींबू के छिलके उन पर रगड़ सकते हैं। ऐसा करने से आपको होंठों का रंग वापस पहले जैसा हो जाएगा। जिसके बाद आप उन पर लिप बाम लगाकर उन्हें खूबसूरत बना सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें