फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल झड़ने की वजह से लड़कियां पास न आएं तो अपनाएं मेथी का ये चमत्कारी नुस्खा

Tue, 24 Oct 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
झड़ते बालों की वजह से अगर पड़ोस में रहने वाली लड़कियां आपसे बात करने से कतराती हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे इस आसान तरीके को अपनाकर आप अपने बालों को काला, घना बनाकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं। 

पढ़ें- बदलते मौसम में डाइट में शामिल करेंगे ये खास चीज तो फौलाद बन जाएंगी हड्डियां
 
विज्ञापन

2 of 5
मेथी में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो गंजेपन को खत्म करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद पोटेशियम समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। अगर आपके बाल बहुत झड़ रहे हैं तो ताजे मेथी के पत्तों को नारियल के दूध में मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को बालों की जड़ में लगाने से बालों का झडना कम होता है।
विज्ञापन

3 of 5
मेथी बालों के प्राकृतिक रंग को बनाए रखने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से व्यक्ति के बाल सफेद नहीं होते। इसके लिए आप दो चम्मच मेथी दाने लेकर अच्छी तरह पीस लें। इस पाउडर में एक चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस पेस्ट को उस जगह पर लगाएं जहां से आपके बाल सबसे ज़्यादा झड़ते हैं। थोड़ी देर बाद अपने बालों को धो लें।

4 of 5
बालों में मेथी लगाने से रुसी की समस्या दूर होती है। इसके लिए आप मेथी दानों को पीसकर उसमें दही मिलाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपके बालों की ग्रोथ अच्छी नहीं है तो मेथी आपकी मदद कर सकती हैं। मेथी बालों को बढ़ाने में सहायता करती है। इसके लिए आप मेथी के कुछ दानों को पानी में 24 घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। 24 घंटे बाद मेथी के पानी को छान लें। इसके बाद मेथी के इस पानी को लगभग 3 घंटे तक अपने बालों में ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें