Homemade Scrub : सुदंर दिखना कौन नहीं चाहता। सुंदर दिखने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं। पर कई बार इन ट्रीटमेंट्स का असर ज्यादा समय तक नहीं दिखता। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खे अपनाने लगे हैं। अगर आपके चेहरे पर भी कई तरह के दाग-धब्बे हैं, तो ये लेख आपकी मदद कर सकता है। इस लेख में हम आपको सूरजमुखी के बीजों के होममेड स्क्रब बनाना बताएंगें। ये चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है।
अगर आपके फेस पर दाग-धब्बे हैं तो आप इसके बीज का स्क्रब बनाकर अपने फेस पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे स्किन पोर्स भी क्लीन हो जाएंगे साथ ही मौजूदा एक्स्ट्रा ऑयल भी कम हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा रुपये की जरूरत नहीं पड़ेगी।