फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी फेसपैक से मिलेगी निखरी त्वचा, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Tue, 12 Jan 2021 05:16 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
strawberry
त्वचा को जरा ज्यादा देखभाल देनी है तो उसे कुछ अतिरिक्त पोषण की जरूरत होती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी का फेसपैक सबसे कारगर है। एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर खट्टी-मीठी स्ट्रॉबेरी का स्वाद जितना लाजवाब होता है। उतना ही फायदेमंद इसका फेसपैक भी है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल ज्यादातर फेस क्रीम और फेसवॉश में किया जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
स्ट्रॉबेरी लगाने से त्वचा को बहुत सारे फायदे होते हैं। काले दाग-धब्बों से लेकर आंखों के नीचे की सूजन पर ये गहरा असर करती है। वहीं स्ट्रॉबेरी में नेचुरल एक्सफोलिएटर होता है जो त्वचा की उम्र को बढ़ने से रोकता है। तो चलिए जानें कि स्ट्रॉबेरी से बना घर में फेसपैक किस तरह से बनाकर लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्ट्रॉबेरी में मिली सुई - फोटो : Pixabay
फेसमास्क बनाने का तरीका
दो चम्मच स्ट्रॉबेरी की प्यूरी, एक चम्मच शहद, एक चम्मच ताजी मलाई या फिर क्रीम

4 of 5
strawberry - फोटो : instagram
अब इन तीनों चीजों को मिलाकर एक गाढा पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद इस मास्क को लगा लें। जब ये मास्क सूखने लगे तो हल्का भाप चेहरे पर लें। ये स्ट्रॉबेरी फेस पैक को त्वचा के अंदर तक समाने का मौका देगा। 10 से 12 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें। आप चाहें तो इस फेसपैक को सप्ताह में एक बार लगाकर सर्दियों की खिंची-खिंची त्वचा से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
face pack
वहीं सर्दियों कि बेजान और रूखी त्वचा को जान देने के लिए आप इसका स्क्रब भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच स्ट्रॉबेरी प्यूरी, दो चम्मच दही, चावल का आटा और विटामिन ई की कैप्सूल लेकर तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को पतली पर्त कर चेहरे पर लगा लें। आठ से दस मिनट बाद हाथों पर हल्का पानी लेकर इसे मसाज करें। ऐसा करने से सारी डेड स्किन खत्म हो जाएगी। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें। त्वचा पर इस फेसपैक की मदद से चेहरे को निखार देना आसान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें