फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलसी लड़कियों के लिए वरदान हैं ये ब्यूटी टिप्स, इन्हें अपनाकर फौरन हो जाएंगी 'रेडी'

Tue, 12 Jan 2021 01:27 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लड़कियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत होती है कहीं जाने के लिए घंटो तैयार होना। कॉलेज जाना हो या ऑफिस हर बार अगर आप इतना सारा मेकअप और बालों की स्टाइल के मामले में आलस कर जाती हैं। तो ये टिप्स बस आपके लिए ही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
awipes
कहीं बाहर से आने के बाद मुंह धोने में आलस आता है तो अपने बेड के पास वाइप्स जरूर रखें। ये चेहरा साफ करने का सबसे आसान तरीका है। साथ ही इससे चेहरे की त्वचा पर पिंपल वगैरह भी नहीं निकलते। तो अगली बार आलस की वजह से अगर चेहरा नहीं धो रहीं तो वाइप्स से पूरे चेहरे को साफ कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
dry shampoo
अचानक से किसी खास इवेंट में जाना हो और खुले बालों की जरूरत हो। लेकिन शैंपू ना करने की वजह से बाल चिपचिपे से लग रहे हैं। तो परेशाना ना हो मार्केट से ड्राई शैंपू की बोतल जरूर पास रखें। ये शैंपू बालों को फौरन ऑयल फ्री दिखाने में मदद करता है। अगर आपके पास ड्राई शैंपू भी खत्म हो गया है तो टैल्कम पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये बालों से तेल को सोखकर इन्हें ड्राई बनाने में मदद करता है। लेकिन ध्यान रखें कि ड्राई शैंपू का इस्तेमाल बहुत इमरजेंसी पड़ने पर ही करें। क्योंकि लगातार इसके इस्तेमाल से बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। 

4 of 5
hair - फोटो : pixabay
बालों को रेडी करें बस दो मिनट में
बालों को सेहतमंद रखने के लिए उसमे तेल लगाना जरूरी होता है। लेकिन अगर तेल लगाने के अगले ही दिन आपको कहीं बाहर आउटिंग के लिए जाना पड़ जाए तो हेयर स्टाइल बनाना एक मुसीबत हो जाता है। इस तरह की दिक्कत से बचना चाहती है तो बालों में हाई स्लीक बन ट्राई करें। ये बन वेस्टर्न के साथ ही इंडियन कपड़ों पर भी जंचेगा। साथ ही इसे कॉलेज से लेकर ऑफिस तक कहीं भी आराम से बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rose water
गुलाब जल और पेट्रोलियम जेली
लड़की हो या लड़का, हर किसी को ऑफिस वाले बैग में गुलाब जल का स्प्रे और पेट्रोलियम जेली की डिबिया जरूर रखनी चाहिए। ये दोनों चीजें आपको दो मिनट में फ्रेश दिखने और रेडी करने में मदद करती हैं। 
जब भी कहीं खास इवेंट में जाना हो तो बस गुलाब जल का स्प्रे चेहरे पर करिए और अच्छे से पोंछ लीजिए। इसके बाद पेट्रोलियम जेली को लेकर हाथों और होठों पर लगा लें। ये त्वचा की ड्राईनेस को दूर करने का काम करता है। इसकी मदद से बिना मेहनत आप चुटकियों में रेडी हो सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें