face pack
वहीं सर्दियों कि बेजान और रूखी त्वचा को जान देने के लिए आप इसका स्क्रब भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो चम्मच स्ट्रॉबेरी प्यूरी, दो चम्मच दही, चावल का आटा और विटामिन ई की कैप्सूल लेकर तीनों को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पैक को पतली पर्त कर चेहरे पर लगा लें। आठ से दस मिनट बाद हाथों पर हल्का पानी लेकर इसे मसाज करें। ऐसा करने से सारी डेड स्किन खत्म हो जाएगी। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें। त्वचा पर इस फेसपैक की मदद से चेहरे को निखार देना आसान है।