फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्वचा के लिए रामबाण है इस सब्जी का रस, फायदे और इस्तेमाल का तरीका जान लें

Sun, 08 Feb 2026 05:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Skin Care Tips: अगर आप अपनी त्वचा को चमकाना चाहते हैं तो एक सस्ती सब्जी का रस इस्तेमाल करें। यहां हम आपको इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
त्वचा के लिए रामबाण है इस सब्जी का रस, फायदे और इस्तेमाल का तरीका जान लें - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: आज के समय में प्रदूषण, गलत खानपान और तनाव के कारण त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स की ओर रुख करते हैं, लेकिन कई बार इनके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। अगर आप बिना किसी केमिकल के अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद एक साधारण चीज आपकी बड़ी मदद कर सकती है।

आलू का रस त्वचा की देखभाल के लिए बेहद असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की रंगत निखारने में मदद करते हैं। नियमित रूप से आलू के रस का सही तरीके से इस्तेमाल करने से कई दिक्कतों से राहत मिल सकती है। आइए जानते हैं आलू के रस को लगाने का सही तरीका और इसके फायदे।
विज्ञापन

2 of 5
आलू का रस ऐसे निकालें - फोटो : Adobe stock
आलू का रस ऐसे निकालें
  • आलू का रस इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक ताजा और कच्चा आलू लें। 
  • उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि मिट्टी या गंदगी पूरी तरह हट जाए। 
  • अब आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें या मिक्सर में पीस लें। 
  • इसके बाद एक साफ सूती कपड़े या छलनी की मदद से उसका रस निकाल लें।

 
विज्ञापन

3 of 5
इस्तेमाल का तरीका क्या है ? - फोटो : Adobe stock
इस्तेमाल का तरीका क्या है ?
  • रस निकालने के बाद एक कॉटन पैड या रुई लें और उसमें आलू का रस डुबोकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं। 
  • रस लगाने के बाद इसे 15 से 20 मिनट तक त्वचा पर लगा रहने दें ताकि इसके पोषक तत्व स्किन में अच्छे से समा सकें। 
  • समय पूरा होने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉइश्चराइज़र लगा लें। 
  • बेहतर और जल्दी असर के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इस उपाय को अपनाया जा सकता है।

 

4 of 5
आलू के रस के फायदे - फोटो : Adobe stock
आलू के रस के फायदे
  • आलू का रस त्वचा के लिए एक नेचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, जिससे चेहरे की रंगत धीरे-धीरे निखरने लगती है और नेचुरल ग्लो आता है। 
  • इसमें मौजूद एंजाइम्स और विटामिन C त्वचा की डलनेस को कम करने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू के रस के फायदे - फोटो : Adobe stock
  • यह सन टैनिंग और धूप से होने वाले सनबर्न की समस्या को शांत करता है और त्वचा को ठंडक पहुंचाता है।
  • आलू के रस में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों और पिंपल्स की लालिमा को कम करने में सहायक होते हैं। 
  • इसके नियमित इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन और झाइयों की समस्या धीरे-धीरे हल्की पड़ सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें