फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips By Bhagyashree: घर पर बनाएं भाग्यश्री का जादुई तेल, एक महीने में लंबे हो जाएंगे बाल !

Wed, 06 Aug 2025 11:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Care Tips: यदि आपको भी लंबे-घने और काले बाल चाहिए तो अभिनेत्री भाग्यश्री का बताया नुस्खा आजमाकर देख लें। इससे आपको अवश्य फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में इस्तेमाल करें भाग्यश्री द्वारा बताया गया नुस्खा, एक महीने में लंबे हो जाएंगे बाल - फोटो : instagram
Hair Care Tips:  90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में छा जाने वाली भाग्यश्री की एक झलक पाने को लोग आज भी बेताब रहते हैं। वो इतनी खूबसूरत हैं कि आज भी अपनी एक तस्वीर से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। वो अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं। वो किचेन हैक्स से लेकर अपनी खूबसूरती का राज तक लोगों से शेयर करती हैं।

हाल ही में उन्होंने एक ऐसे हेयर ऑयल की रेसिपी बताई है, जिसको घर पर तैयार किया जा सकता है। ये हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बालों को जड़ से मजबूत करता है। खास बात ये है कि इस हेयर ऑयल के इस्तेमाल के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि उसे बनाना बेहद ही आसान है। तो आइए बिना देर किए आपको भी भाग्यश्री का ये नुस्खा बताते हैं, ताकि आप भी इसे आजमा सकें।
विज्ञापन

2 of 7
तेल को बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
तेल को बनाने का सामान
  • नारियल तेल 
  • मेथी दाना 
  • करी पत्ता
  • गुड़हल के फूल
  • प्याज का रस
 
विज्ञापन

3 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : Freepik.com
ऐसे करें तैयार

इस तेल को तैयार करने के लिए सबसे पहले तो मेथी दाना को हल्का दरदरा कूट लें। इसे कूटने के बाद साइड में रख दें। जब तक ये साइड में रखा है, तब तक करी पत्ता, गुड़हल के फूलों को धोकर हल्की धूप में सुखा लें। इसके बाद प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें।

4 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe
अब बारी आती है तेल बनाने की तो उसके लिए सबसे पहले एक लोहे की कढ़ाई में नारियल का तेल डालकर उसे गर्म करें। जब तेल गर्म होने लगे तो उसमें एक-एक करके सङी चीजों को डाल दें। इसमें सबसे पहले मेथी दाना डालना है। इसके बाद फिर करी पत्ते और गुड़हल के फूल डालें।
विज्ञापन

5 of 7
ऐसे करें तैयार - फोटो : Adobe stock
ये जब चटकने लगे और रंग बदलने लगें, तब समझें कि तेल में इनके पोषक तत्व आ गए हैं। जब ये हो जाए तो प्याज का रस डालें और एक मिनट के बाद ही गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि प्याज का रस डालते ही इसमें झाग बन सकते हैं। अब इस तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए इसे एक बारीक छलनी या कॉटन कपड़े से छानकर एक कांच की बोतल में स्टोर कर लें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल 

आब जान लेते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करना है। इसके लिए हफ्ते में 2–3 बार बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे या रातभर छोड़ दें। कुछ देर लगाए रखने के बाद बालों को शैंपू से धोकर साफ कर लें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फायदे - फोटो : Adobe stock
फायदे
  •  मेथी: हेयर फॉल कम करता है और डैंड्रफ हटाता है।
  •  करी पत्ता: नए बाल उगाने में मदद करता है।
  •  गुड़हल: बालों की लंबाई और घनत्व बढ़ाता है।
  • प्याज रस: बालों के रोमछिद्र को सक्रिय करता है।
  • नारियल तेल: स्कैल्प को गहराई से पोषण देता है।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें