How To Make Jamun Seed Face Pack: इस मौसम में बाजार में जामुन मिलने लगते हैं, जो कि सेहत के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसके बीजों को फेंकने की बजाय आप उससे फेस पैक तैयार कर सकते हैं।
How To Make Jamun Seed Face Pack : गर्मी के मौसम में जामुन बाजार में बेहद कम दामों में मिलने लगते हैं। डॉक्टर्स का कहना होता है कि यदि इस मौसम में जामुन का सेवन किया जाए तो शरीर को काफी लाभ मिलते हैं। यही वजह है कि लोग जामुन खाकर उसके बीजों को फेंक देते हैं।
यदि आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, जो जामुन के बीजों को फेंक देते हैं, तो ये खबर पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कि जामुन के बीज किस तरह से आपकी स्किन को दाग-धब्बों से मुक्त बनाता है।
दरअसल, जामुन के बीज एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल गुणों और विटामिन्स से युक्त होते हैं, इसलिए इससे बना फेस पैक चेहरे से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है। खास बात ये है कि इस पैक को बनाना काफी आसान है। तो चलिए आपको भी ये खास पैक बनाने की आसान विधि और इसके फायदे बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
जामुन फेसपैक बनाने का सामान
- फोटो : Freepik
जामुन फेसपैक बनाने का सामान
जामुन के सूखे बीज – 1 टेबलस्पून
मुल्तानी मिट्टी – 1 टेबलस्पून
गुलाब जल – 2-3 चम्मच (पेस्ट बनाने के लिए)
नींबू का रस – 3-4 बूंद (यदि स्किन ऑयली है तो)
शहद – ½ टीस्पून ( यदि स्किन ड्राई है तो)
विज्ञापन
3 of 7
जामुन फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Freepik
विधि
जामुन के बीजों को हम सभी खाकर फेंक देते हैं, लेकिन आप उसकी जगह इसका फेक पैक तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले तो जामुन के बीजों को तेज धूप में सुखा लें। अब इन्हें सुखाने के बाद मिक्सी में एकदम बारीक पीस लें। अब इस पिसे हुए पाउडर में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिक्स करें।
4 of 7
जामुन फेसपैक बनाने की विधि
- फोटो : Freeepik.com
यदि आपकी स्किन ऑयली है तो नींबू का रस भी डाल देंं। वहीं अगर स्किन ड्राई है तो शहद डालकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे कम से कम 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसका असर आपको दो से तीन बार दिखने लगेगा।
विज्ञापन
5 of 7
इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Freepik
इन बातों का रखें ध्यान
यदि आप चेहरे पर जामुन के बीजों का फेसपैक इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि जामुन के बीजों को एकदम से बारीक पीसना है, वरना आपकी त्वचा छिल जाएगी। पैक बनाने के बाद सबसे पहले पैच टेस्ट कर लें।
विज्ञापन
6 of 7
इन बातों का रखें ध्यान
- फोटो : Adobe stock
कई लोगों को ये सूट नहीं करना है, इससे आपको परेशानी हो सकती है। हफ्ते में ज्यादा से ज्यादा दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के बाद चेहरे पर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइज़र अप्लाई करें, ताकि आपकी स्किन रूखी न हो।
यदि आप नियमित रूप से इस फेसपैक का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा साफ, चमकदार और टाइट नजर आएगी। इसके इस्तेमाल से चेहरे के मुंहासे और दाग धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। इसके साथ-साथ इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन का टेक्सचर सुधरेगा।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।