फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर यूं रखें अपने बालों और त्वचा का ख्याल

Fri, 02 Mar 2018 06:11 PM IST
डॉ. अरविंद पोसवाल, हेयर एक्सपर्ट
विज्ञापन
1 of 4
रंग खेलते समय हम अपनी त्वचा का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन बालों के प्रति लापरवाही बरतते हैं। रंग-गुलाल में मिले केमिकल्स बालों को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
होली से पहले
होली खेलने से पहले बालों में नारियल या जैतून का तेल लगाएं। बालों और स्कैल्प पर तेल को अच्छी तरह से मसाज करें। बालों को रंग के सीधे संपर्क से बचाने के लिए पतले स्कार्फ या टोपी का प्रयोग करें। कपड़ा भी बांध सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
होली के बाद
अपने बालों से रंग हटाने के लिए नींबू का रस लगाएं। इसके बाद पानी से बालों को धो लें। माइल्ड शैंपू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बालों को उचित पोषक तत्व प्रदान करने के लिए होममेड हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
हेयर मास्क
हेयर मास्क बनाने के लिए पका हुआ केला और शहद का मिश्रण उपयुक्त होगा अथवा एलोवेरा जेल और विटामिन ई के साथ अलसी का जेल मिक्स करें आैर इस मास्क को बालों में लगाएं। इस पैक को एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें