Underarm Odor Solution: अगर नहाने के बाद भी आपके शरीर से पसीने की बदबू आती है तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। यहां हम आपको बताएंगे इस बदबू को दूर करने के आसान उपाय....
विज्ञापन
1 of 6
नहाने के बाद भी शरीर से आती है पसीने की बदबू तो क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
Underarm Odor Solution: ऐसा कई बार होता है कि हम रोज नहाते हैं, साफ-सुथरे कपड़े पहनते हैं, लेकिन फिर भी कुछ समय बाद शरीर से दुर्गंध आने लगती है। आपके शरीर से आने वाली पसीने की बदबू केवल आपके लिए ही नहीं, बल्कि आपके आस-पास के लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बन सकती है।
ये बदबू न केवल आत्मविश्वास को कम करती है, बल्कि सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित कर सकती है। इसके पीछे कारण हो सकते हैं, जैसे कि शरीर में बैक्टीरिया की अधिकता, अंडरआर्म्स की सफाई में कमी, गलत साबुन का इस्तेमाल, या खानपान से जुड़ी आदतें।
अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू और स्वच्छता से जुड़ी आदतों को अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन कारणों से नहाने के बाद भी पसीने की बदबू आती है और इससे छुटकारा पाने के आसान और असरदार उपाय कौन-से हैं।
विज्ञापन
2 of 6
सही साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
सही साबुन या बॉडी वॉश इस्तेमाल करें
यदि आप भी पसीने की बदबू से परेशान हैं तो नहाते समय एंटीबैक्टीरियल साबुन या मेडिकेटेड बॉडी वॉश का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि ये साबुन या बॉडी बॉश आपकी स्किन टाइप के हिसाब का ही होना चाहिए। चाहें तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर अपने लिए साबुन या बॉडीवॉश खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
अंडरआर्म्स को रखें क्लीन
- फोटो : instagram
अंडरआर्म्स को रखें क्लीन
अगर पसीने की बदबू से आप परेशान हैं तो अपने अंडरआर्म्स को क्लीन रखें, क्योंकि सबसे ज्यादा पसीने की बदबू अंडरआर्म्स से ही आती है। इसके लिए बगल और पसीने वाले हिस्सों को रेजर से क्लीन करें।
4 of 6
शरीर को सुखाना है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
शरीर को सुखाना है जरूरी
अगर आप नहाने के बाद अपने शरीर को नहीं सुखाएंगे तो इससे भी पसीने के बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं। इसलिए नहाने के बाद अपने शरीर को सबसे पहले अच्छी तरह से सुखा लें। इससे आपको बदबू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 6
नीम इस्तेमाल करके देख लें
- फोटो : freepik.com
नीम इस्तेमाल करके देख लें
इस नुस्खे के लिए आपको नहाने के पानी में नीम का पानी मिक्स करना है। नीम का पानी बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से धो लें। अब इसे पानी में डालकर उबाल लें। अब इस पानी तो नहाने के पानी में मिलाकर उससे नहाएं। ये पसीने के बैक्टीरिया को काटने का काम करता है।
अक्सर लोगों को पसीना गलत कपड़े पहनने की वजह से आता है। इसलिए कभी भी ज्यादा टाइट या सिंथेटिक फैब्रिक के कपड़े कैरी न करें। इस मौसम में कॉटन फैब्रिक के ढीले-ढाले कपड़े सबसे सही रहेंगे।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।