Tanning Removal Tips: टैनिंग, ये एक ऐसी समस्या है, जिसकी वजह से हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। खासतौर पर अभी जब भीषण गर्मी है तब तो लोग टैनिंग से काफी परेशान रहते हैं। वैसे तो टैनिंग हटाने के लिए बाजार में तमाम स्क्रब और फेस पैक्स आते हैं, पर जरूरी नहीं है कि ये असरदार हों।
ऐसे में हम आपको आज एक ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जो टैनिंग से आपको छुटकारा दिलाने का काम करेगा। हम बात कर रहे हैं पपीता की, जिसमें पाए जाने वाले तत्व टैनिंग को रिमूव करके त्वचा को चमकदार बनाते हैं। यहां हम आपको पपीता का मास्क बनाने की विधि बताएंगे, ताकि आप घर बैठे टैनिंग हटा सकें।
विज्ञापन
2 of 7
पपीता का मास्क बनाने का सामान
- फोटो : Freepik.com
पपीता का मास्क बनाने का सामान
4-5 टुकड़े पके हुए पपीते के
1 चम्मच शहद ( अगर आपकी स्किन ड्राई स्किन है तो)
1 चम्मच नींबू का रस ( अगर आपकी स्किन ऑयली स्किन है तो)
1 चम्मच दही
विज्ञापन
3 of 7
मास्क बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
मास्क बनाने की विधि
टैनिंग हटाने वाले इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए पपीते के 4-5 टुकड़े लें। अब अगर आपकी स्किन ड्राई है तो शहद वरना फिर नींबू का रस मिक्स करें। इसके अलावा इसमें दही डालें और सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर दें। ब्लेंड करने के बाद ये मास्क इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
4 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें इस्तेमाल
अब इस मास्क को आपको इस्तेमाल करना है, जिसके लिए सबसे पहले टैनिंग प्रभावित त्वचा को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। त्वचा को धोने के बाद मास्क को अच्छी तरह से स्किन पर अप्लाई करें।
विज्ञापन
5 of 7
ऐसे करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
जब ये पूरी तरह से अप्लाई हो जाए तो 15–20 मिनट तक इसे ऐसे ही सूखने दें। जब ये सूख जाए तो हल्के हाथों से मसाज करते हुए त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें। त्वचा धोने के बाद अपनी स्किन को टोनर और मॉइस्चराइज़र से हाइड्रेट करें, ताकि त्वचा ड्राई न रह जाए।
विज्ञापन
6 of 7
कितनी बार कर सकते हैं अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
कितनी बार कर सकते हैं अप्लाई
यदि आपकी त्वचा पर काफी ज्यादा टैनिंग है तो इस मास्क को हफ्ते में 2–3 बार लगाने से आपको तीन से चार हफ्ते बाद ही फर्क दिखने लगेगा। यदि कम टैनिंग है तो दो हफ्ते में ही आपकी त्वचा चमक जाएगी।
कोई भी मास्क त्वचा पर इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना काफी जरूरी हो जाता है। यदि आपकी स्किन बहुत सेंसेटिव है तो पहले पैच टेस्ट करें। ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना ही न बचे। यदि मास्क में नींबू का रस डाला है तो उसके तुरंत बाद धूप में बिल्कुल न जाएं। इसके साथ ही ये खास ध्यान रखें कि पपीता फ्रेश ही हो।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।