फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hair Care Tips: अगर बालों से है प्यार तो आज ही छोड़ दें जूड़ा बनाना, एक्सपर्ट्स की चेतावनी!

Mon, 23 Jun 2025 09:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hair Buns Can Damage Hair: अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो हमेशा बालों में जूड़ा बनाकर रहती हैं तो आपको संभलने की जरूरत है। 
विज्ञापन
1 of 7
बालों में लगातार जूड़ा बनाकर रखने के नुकसान - फोटो : instagram
Hair Buns Can Damage Hair: हर महिला चाहती है कि वो अपने लंबे-घने बालों से अलग-अलग और ट्रेंडी हेयर स्टाइल बनाए, लेकिन अभी जब भीषण गर्मी पड़ रही है, तो ऐसा होना संभव नहीं है। जी हां, बाल चाहे कितने भी लंबे हों, गर्मी के मौसम में महिलाएं अपने बालों में जूड़ा बनाना ज्यादा पसंद करती हैं।

आज-कल तो मेसी बन काफी ट्रेंड में भी है। इसकी वजह से लुक काफी क्यूट दिखता है। मेसी बन तो ठीक है लेकिन कुछ महिलाएं अपने बालों को एकदम टाइट बांध लेती हैं, ताकि उनके पास हिले नहीं। ऐसा करना बालों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
होगा हेयर फॉल - फोटो : adobe stock
होगा हेयर फॉल

अगर आप नियमित रूप से अपने बालों में जूड़ा बनाकर रखेंगी तो इससे आपके बालों की जड़ें धीरे-धीरे कमजोर होने लगेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि जूड़ा बनाने से स्कैल्प पर खिंचाव पड़ता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और हेयर फॉल शुरू हो जाता है। इसलिए यदि बालों का झड़ना रोकना है तो जूड़ा खोल दीजिए।

 
विज्ञापन

3 of 7
स्कैल्प में दर्द - फोटो : Adobe stock
स्कैल्प में दर्द

बालों में जूड़ा बनाकर रखने की वजह से बालों की जड़े खिंचने लगती हैं, जिस कारण स्कैल्प में दर्द होने लगता है। कई बार तो दिक्कत इस कदर बढ़ जाती है कि स्कैल्प को छूने में भी दर्द होता है। इसलिए कोशिश करें कि हर समय जूड़ा बनाने से बचें। 

 

4 of 7
बालों का बीच से टूटना - फोटो : Adobe stock
बालों का बीच से टूटना

जब हम हमेशा जूड़ा बनाकर रहते हैं तो इसका असर उन बालों पर पड़ता है, जिनमें आप रबड़ या क्लेचर लगाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब बाल बार-बार एक ही तरह से बांधे जाते हैं, तो कुछ हिस्सों पर लगातार दबाव पड़ता है, जिससे बाल टूटने लगते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
होता है बालों की ग्रोथ पर असर - फोटो : Adobe stock
होता है बालों की ग्रोथ पर असर

लगातार बालों में जूड़ा बनाकर रखने से आपके बालों की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है। दरअसल, जूड़ा बनाते समय बालों को मोड़ना और खींचना, उनकी ग्रोथ साइकल को प्रभावित कर सकता है, इसलिए जितना हो सके इससे बचकर रहें। 

 
विज्ञापन

6 of 7
बाल होंगे दोमुंहे - फोटो : Adobe stock
बाल होंगे दोमुंहे

यदि आप बार-बार गीले बालों में ही जूड़ा बना लेंगी तो इससे आपके बालों में स्पिल्ट एंड्स हो सकते हैं। यानी कि इस कारण आपके बाल दोमुंहे हो जाएंगे। इसलिए यदि जूड़ा बना रही हैं तो बालों को पहले अच्छी तरह से सूख जाने दें, वरना आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
इन बातों का ध्यान रखें

यदि आप बालों में जूड़ा बनाना ही चाहती हैं तो हर दिन बालों को खुला या ढीला बांधें। दिक्कत टाइट जूड़ा बनाने से होती है। इसके अलावा बीच-बीच में बालों खोलकर उसका पसीना सूखने दें, ताकि आपको कोई दिक्कत न होने पाए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें