फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स की वजह से खराब दिख रही है त्वचा तो ये नुस्खे अपनाएं, मिलेगी राहत

Wed, 09 Apr 2025 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आपके शरीर पर भी काफी ज्यादा स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस परेशानी से राहत पा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
स्ट्रेच मार्क्स की वजह से खराब दिख रही है त्वचा तो ये नुस्खे अपनाएं - फोटो : Adobe stock
Stretch Marks: स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी समस्या है, जिससे खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को जूझना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान उनके शरीर पर जो बदलाव आते हैं, उनकी वजह से पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। इनकी वजह से कई बार महिलाओं का आत्मविश्वास भी डोल जाता है।

वैसे तो इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए बाजार में तमाम तरह की क्रीम आती हैं, जोकि हर महिला को सूट नहीं करतीं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल जाता है। इन नुस्खों की वजह से स्ट्रेच मार्क्स दिखना काफी कम हो जाएंगे। तो चलिए आपको भी इन साधारण से नुस्खों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा जेल करें इस्तेमाल

यदि आप चाहती हैं कि शरीर के स्ट्रेच मार्क्स कम दिखें तो इसके लिए नियमित रूप से प्रभावित क्षेत्र पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको हर रोज त्वचा पर रात के समय एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना है। चाहें तो इसे आधे घंटे के बाद धो लें। नहीं तो आप इसे रातभर भी लगा रहने दे सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
शहद - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद

शहद में पाए जाने वाले तत्व त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप शहद को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। आधे घंटे के बाद उसे धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा।

4 of 6
नारियल का तेल - फोटो : Adobe stock
नारियल का तेल

नारियल तेल तो हर घर में होता ही है। ऐसे में आप इसे भी अपने स्ट्रेच मार्क्स पर लगा सकती हैं। इसके लिए हर दिन नारियल के तेल से स्ट्रेच मार्क्स पर मालिश करें। आप इसे भी रातभर लगा कर सो सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व और विटामिन ई आपकी त्वचा को दमकाने में मदद करेगा। 
 
विज्ञापन

5 of 6
नींबू का रस - फोटो : Freeepik.com
नींबू का रस

नींबू के रस में पाए जाने वाले तत्वों की वजह से त्वचा पर पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स कम होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू के रस में एसिडिक तत्व पाए जाते हैं, जोकि त्वचा को निखारने में आपकी मदद करते हैं। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चीनी और तेल - फोटो : Freepik.com
चीनी और तेल

चीनी में बादाम का तेल और नींबू का रस मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। इस मिश्रण से कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स कम दिखने लगेंगे। नींबू का रस इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें