फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: इन तरीकों से नाखूनों से हटाएं नेल पॉलिश, नहीं पड़ेगी रिमूवर की जरूरत

Sun, 11 May 2025 10:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप बिना नेल पॉलिश की मदद से नेल पॉलिश हटाना चाहती हैं तो यहां हम आपको उसके लिए कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
इन तरीकों से नाखूनों से हटाएं नेल पॉलिश - फोटो : instagram
Nail Care Tips: जिस तरह से चेहरे की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाने के लिए मेकअप की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह से हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाती हैं। आज-कल बाजार में तमाम तरह के नेल पॉलिश आती हैं, जिसके इस्तेमाल से नाखून और भी खूबसूरत हो जाते हैं।

नेल पॉलिश लगाना तो आसान है, लेकिन उसे हटाने के लिए नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल करना पड़ता है। पर, कई बार घर में रिमूवर खत्म हो जाता है। ऐसे में समझ नहीं आता कि नेल पॉलिश कैसे हटाई जाए। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से नेल पॉलिश आसानी से छुट जाएगी। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 5
परफ्यूम का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

परफ्यूम का इस्तेमाल करें

सुनने में भले ही ये अजीब लगे लेकिन परफ्यूम की मदद से भी आप नेल पॉलिश रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नाखूनों पर परफ्यूम को छिड़कें। अब रुई की मदद से नाखूनों को रगड़ें। इसे रगड़ने के बाद नेल पॉलिश अपने-आप ही साफ होने लगेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
नींबू और टूथपेस्ट - फोटो : Freeepik.com
नींबू और टूथपेस्ट 

इन दोनों चीजों का मिश्रण इस्तेमाल करके भी आप नेल पॉलिश को रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सफेद टूथपेस्ट में थोड़ा नींबू का रस मिलाएं और ब्रश की मदद से नाखूनों पर रगड़ें। कुछ देर बाद धो लें। ध्यान रखें कि नेल पॉलिश को हटाने के लिए आपको सफेद रंग के टूथपेस्ट की ही जरूरत पड़ेगी। 

 

4 of 5
सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
सैनिटाइजर का करें इस्तेमाल

बैक्टीरिया को खत्म करने वाले सैनिटाइजर से भी आप नेल पॉलिश को रिमूव कर सकती हैं। इसके लिए सैनिटाइजर को नाखूनों पर छिड़कें और फिर रुई की मदद से उसे साफ कर लें। ये याद रखें कि इस नुस्खे को आप ज्यादा इस्तेमाल नहीं कर सकते, ये नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्म पानी और साबुन - फोटो : Adobe stock
गर्म पानी और साबुन

नेल पॉलिश हटाने का ये नुस्खा सबसे आसान है। इसके लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा लिक्विड साबुन मिलाएं, नाखूनों को 10-15 मिनट भिगोएं। अब किसी पुराने टूथब्रश या कपड़े से रगड़ें। ध्यान रखें कि इसे आपको ज्यादा तेज से नहीं रगड़ना है। इससे नाखून और क्यूटिकल्स डैमेज हो सकते हैं। 

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें