फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nail Care Tips: बिना रिमूवर के छुड़ानी है नेल पॉलिश तो अपनाएं ये तरीके

Tue, 15 Aug 2023 05:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके पास नेल रिमूवर नहीं हैं तो आप इन चीजों की मदद से आप नेल पॉलिश छुड़ा सकती है। 
विज्ञापन
1 of 7
Nail Paint Remover
Nail Care Tips: महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अक्सर कई चीजों का इस्तेमाल करती हैं। चाहे कपड़ों की बात हो या फिर मेकअप की, महिलाएं हर उम्र में अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करके स्टाइलिश दिखना चाहती हैं। आजकल तो कपड़ों के साथ मैचिंग की नेल पॉलिश लगाने का भी काफी ज्यादा ट्रेंड है। नेल पॉलिश लगाना तो काफी आसान होता है लेकिन इसे हटाते वक्त काफी मुश्किल होती है।

कई बार दिक्कत तब सामने आती है जब हम पुरानी नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं लेकिन हमारे पास नेल रिमूवर नहीं होता। ऐसे में महिलाएं पुरानी नेल पॉलिश के ऊपर ही नई नेल पॉलिश लगा लेती हैं। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीके बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आप बिना नेल रिमूवर के भी नेल पॉलिश हटा सकते हैं। इन तरीकों को इस्तेमाल करने के लिए आपको ज्यादा कुछ मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
toothpaste - फोटो : amar ujala
टूथपेस्ट

जिस तरह से दातों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल होता है, ठीक उसी तरह से इसकी मदद से नाखूनों को भी चमका सकते हैं। इसके लिए नाखूनों पर टूथपेस्ट लगाएं और नाखूनों को हल्के ब्रश की मदद से हल्का सा रगड़े। ऐसा करने से नेल पॉलिश छुट जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
toothpaste
टूथपेस्ट और बेकिंग सोडा

अगर आप टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा मिलाकर इसे नाखूनों पर लगाएंगी तो इससे भी पुरानी नेल पॉलिश छुट जाएगी।

4 of 7
hot water - फोटो : Pixabay
गर्म पानी

अगर आप गर्म पानी की मदद से नेल पॉलिश हटाना चाहते हैं तो इसके लिए थोड़ा सा पानी गर्म कर लें। इसके बाद नाखूनों को 25-30 मिनट तक गर्म पानी में भिगोकर रखें। धीरे-धीरे नेल पेंट अपने आप छूट जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
नींबू

आप गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर भी नेल पॉलिश को छुड़ा सकती हैं। इसकी मदद से आपके नाखून एक दम साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
Nails
हाइड्रोजन पेरॉक्साइड

गर्म पानी में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड को मिलाकर आप पुरानी नेल पॉलिश को हटा सकते हैं। हाइड्रोजन पेरॉक्साइड में नाखूनों में मिलाने के बाद नेल फाइलर से रब करने पर नेल पॉलिश रिमूव हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
apple cider vinegar - फोटो : istock
सिरका

नेल पॉलिश हटाने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सिरके में नींबू का रस मिलाकर हाथों पर लगाएं और फिर 10 मिनट बाद गर्म पानी से धोने पर नेल पॉलिश अपने आप हट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें