Remove Dark Spots Naturally: चेहरे की सुंदरता हर किसी के लिए खास होती है, लेकिन दाग-धब्बे इस खूबसूरती को फीका कर देते हैं। धूप, प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव या फिर पुराने मुंहासों के निशान चेहरे पर जिद्दी दाग-धब्बों का कारण बनते हैं। हालांकि इन दाग-धब्बों को हटाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन इनका असर स्थायी नहीं होता और कई बार साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
ऐसे में ये घरेलू नुस्खे न सिर्फ सस्ते होते हैं बल्कि प्राकृतिक भी होते हैं, जिनका असर हफ्ते भर में नजर आ सकता है। नींबू, एलोवेरा, हल्दी और शहद जैसे प्राकृतिक तत्व त्वचा की रंगत निखारने और दाग-धब्बे हटाने में बेहद कारगर हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे आसान और प्रभावशाली घरेलू नुस्खे, जो चेहरे की खोई हुई चमक वापस लाने में आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
पहला नुस्खा
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहला नुस्खा
पहले नुस्खे के लिए सबसे पहले एक चम्मच नींबू का रस लें और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को दाग-धब्बों पर लगाकर 10-15 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें। ये नींबू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और शहद त्वचा को नमी देता है।
विज्ञापन
3 of 6
दूसरा नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
दूसरा नुस्खा
इस दूसरे नुस्खे के इस्तेमाल के लिए ताजे एलोवेरा के पत्ते से जेल निकालकर सीधे चेहरे पर लगाएं। रोज रात सोने से पहले लगाने से त्वचा खुद से ही हील होती है और दाग धब्बे हल्के होते हैं।
4 of 6
तीसरा नुस्खा
- फोटो : freepik
तीसरा नुस्खा
इस तीसरे नुस्खे को आजमाने के लिए एक चम्मच दही में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इसके बाद इसे पूरे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें। ये मास्क भी आपके चेहरे की गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करके त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 6
चौथा नुस्खा
- फोटो : इंस्टाग्राम
चौथा नुस्खा
चौथा नुस्खा ट्राई करना है तो उसके लिए एक चम्मच बेसन में कुछ बूंदें नींबू और गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बनाएं। हफ्ते में 2 बार इस मिश्रण का इस्तेमाल करें और असर देखें।
ये पांचवा नुस्खा आपके चेहरे के दाग-धब्बों के साथ-साथ उसकी टैनिंग को भी खत्म कर देगा। इसके लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं। आलू में एंजाइम होते हैं जो पिग्मेंटेशन कम करते हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।