फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grooming Tips: दिवाली के मौके पर पुरुषों को भी रखना चाहिए अपने लुक का खास ध्यान, ये टिप्स आएंगी काम

Wed, 15 Oct 2025 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali 2025 Outfit Tips For Men: मौका जब दिवाली का है, तो महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों का खास दिखना भी बनता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ग्रूमिंग टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें हर पुरुषों को फॉलो करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली के मौके पर पुरुषों को भी रखना चाहिए अपने लुक का खास ध्यान - फोटो : instagram
Diwali 2025 Outfit Tips For Men: दिवाली का त्योहार केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए भी एक खास मौका होता है अपने लुक को निखारने का, क्योंकि उन्हें भी दिवाली पार्टी अटैंड करनी होती है। ऐसे में इस मौके पर अच्छी ग्रूमिंग पुरुषों के आत्मविश्वास को बढ़ाती है और उनकी पर्सनालिटी को आकर्षक बनाती है।

दिवाली जैसे त्योहारों में जहां हर कोई नए कपड़े पहनता है, वहीं सही हेयरस्टाइल, साफ-सुथरी दाढ़ी और ताजी त्वचा भी आपकी छवि को बेहतर बनाती है। तो बस इस दिवाली कुछ बेसिक ग्रूमिंग टिप्स अपनाएं जो आपके लुक को स्टाइलिश और फ्रेश बनाएंगे। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कुछ आसान लेकिन प्रभावशाली ग्रूमिंग टिप्स जो इस दिवाली आपके काम आएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
बालों की देखभाल - फोटो : Freepik
बालों की देखभाल

अगर आप चाहते हैं कि आपका लुक अच्छा दिखे अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें। इसके अलावा अगर बार बड़े लग रहे हैं तो एक अच्छा सा हेयर कट लें। हेयर कट लेने से त्योहार के मौके पर आपका लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी सोच-समझकर करें।

 
विज्ञापन

3 of 6
दाढ़ी और मूंछ सेट करें - फोटो : Adobe stock
दाढ़ी और मूंछ सेट करें

जो पुरुष क्लीन शेव रखते हैं, वो शेव करा लें, वहीं जिन्हें दाढ़ी-मूंछ रखना पसंद है वो दाढ़ी मूंछों को भी सेट करा सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि हेल्दी और अच्छी शेप वाली दाढ़ी चेहरे को स्मार्ट लुक देती है। तो जो पुरुष दाढ़ी रखते हैं, उनको ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। 

 

4 of 6
स्किन केयर करें
स्किन केयर करें

महिलाओं की तरह पुरुषों को भी दिवाली के मौके पर स्किन केयर करने की जरूरत है। इसके लिए अपनी स्किन टाइप के फेस वॉश का इस्तेमाल करके चेहरे को साफ करें। इसके बाद टोनर और मॉइश्चराइजर का नियमित इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा ताजी और चमकदार दिखेगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
नाखूनों की सफाई - फोटो : फ्रीपिक
नाखूनों की सफाई

अक्सर पुरुष इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ये समझना जरूरी है कि चेहरे के साथ-साथ नाखूनों का साफ दिखना भी सबसे अहम है। इसलिए ये बात गांठ बांध लें कि साफ और ट्रिम किए हुए नाखून भी आपके ग्रूमिंग रूटीन का हिस्सा होने चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐसा हो पहनावा - फोटो : instagram
ऐसा हो पहनावा

हमेशा ध्यान रखें कि दिवाली के मौके अच्छे फिटिंग वाले कपड़े और साफ-सुथरे जूते पहनें, जिससे आपका पूरा लुक परफेक्ट बने। मौका पूरा-पाठ का है तब आपका एथनिक पहनना तो बनता है। तो इस मौके पर कुछ एथनिक पहनें- जैके कि कुर्ता और पायजामा। इससे आपका लुक स्टाइलिश और अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें